पहली बार चंडीगढ़ ने जीता बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड..राष्ट्रपति ने मेयर को दिया मेडल

पंजाब

Punjab News: चंडीगढ़ के लोगों के लिए खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ शहर को पहली बार बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड मिला है। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित एक कार्यक्रम में शहर के मेयर अनूप गुप्ता को यह अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से उन्हें दिया गया है। चंडीगढ़ (Chandigarh) के कार्यवाहक एडवाइजर नितिन कुमार यादव और चंडीगढ़ निगम की कमिश्नर आनंदिता मित्रा भी उनके इस कार्यक्रम में शामिल रहीं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: खेडां वतन पंजाब दीयां के दूसरे भाग की समाप्ति..CM मान ने किया ऐलान

Pic Social Media

ऑटोमेटिक मशीन से सफाई रही वजह

चंडीगढ़ को यह पुरस्कार मिलने के कारणों की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी वजह शहर में ऑटोमेटिक मशीन से सीवरेज की सफाई करना रही। इसके साथ ही सेनिटेशन वर्कर्स बूथ से कर्मचारियों की सुरक्षा और सुगमता का जिस प्रकार से ख्याल रखा गया यह पॉइंट भी चंडीगढ़ के काफी फायदा पहुंचाया। देश में पहली बार चंडीगढ़ में सेनिटेशन वर्कर्स बूथ की स्थापना की गई थी। वहां पर कर्मचारियों की परेशानियों को सुनने के लिए अलग से स्टाफ लगाया गया है।

लोगों से ली गई थी राय

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए लोगों से उनकी राय ली गई थी। इसमें ऐप के माध्यम से शहर वासियों से प्रश्न पूछे गए थे। इनमें एक व्यक्ति से 9 प्रश्न पूछे गए थे। सभी 9 प्रश्न स्वच्छता को लेकर थे। लोगों की उसे राय के आधार पर ही यह स्वच्छता अवार्ड तय किए गए हैं।