MP में मौत की पटाखा फैक्ट्री..6 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान..सैंकड़ों घायल

TOP स्टोरी Trending मध्यप्रदेश

Harda Factory Blast: मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री (Cracker Factory) में अचानक बड़ा धमाका हुआ। जिसमें 6 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है जबकि करीब 55 लोग घायल हुए हैं। इस ब्लास्ट (Blast) से पूरा शहर हिल गया है। धमाके के बाद भीषण आग ने पटाखा फैक्ट्री को घेर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आसपास के करीब 40 घर आग की चपेट में आ गए हैं।
ये भी पढ़ेः UP समेत देश की 10 लाख़ महिलाओं के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी..मिलेगा फ़्री इलाज़

मध्य प्रदेश के हरदा (Harda) में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक बड़ा धमाका हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में सुबह विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठतीं आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस सहित फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं।

जैसे ही यह धमाका हुआ, दूर-दूर तक आग का विशाल गुबार देखा गया। वहां से गुजर रहे राहगीर इसे देख सहम गए। जिसने भी यह दृश्‍य देखा, वह दंग रह गया। इस घटना में जान माल का कितना नुकसान हुआ है, यह अभी तय नहीं है लेकिन यह बड़ा हादसा है। वीडियो में देखिये इस धमाके का कैसा खौफनाक मंजर था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस सहित फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं।

सीएम मोहन यादव ने डीएम को फोनकर जाना हाल

सूचना मिलने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने डीएम हरदा को फोन कर घटना की जानकारी ली और बचाव कार्य तेज करने को कहा। बताया जा रहा है कि किसी वजह से फैक्ट्री के अंदर आग लगी और देखते ही देखते यह आग वहां रखे बारुद के ढेर तक पहुंच गई। इसके बाद धमाके होने शुरू हो गए। मुख्यमंत्री ने हादसे की वजह पता करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।