गौतमबुद्ध नगर में चुनाव के बाद भी डॉ. महेश शर्मा का अंदाज़ नहीं बदला

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Dr Mahesh Sharma Noida: उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों में शामिल गौतमबुद्ध नगर में बीते 26 अप्रैल को वोटिंग हो गई है। बीजेपी के कैंडिडेट, सांसद और पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा(Dr Mahesh Sharma) की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) चुनाव के पहले और चुनाव होने के बाद भी लोगों से मुलाकात करने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत वह गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के लोगों से मुलाकात करते हैं और उनकी समस्या सुन रहे हैं और उसके जल्द निदान का भरोसा भी दे रहे हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः लो प्रोफाइल..बेदाग छवि की वजह से डॉ. महेश शर्मा सबके चहेते हैं

डॉक्टर महेश शर्मा का यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। यही वजह है कि डॉक्टर महेश शर्मा की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। लोगों के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों का उनपर भरोसा पहले से ज्यादा मजबूत होता जा रहा है।

लोगो से मुलाकात करने के क्रम में डॉक्टर महेश शर्मा नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां उपस्थित क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। डॉ. शर्मा का मानना है कि गौतमबुद्ध का चुनाव भले ही खत्म हो गया हो लेकिन वो हमेशा ही जनता के बीच रहना पसंद करते हैं और उनकी समस्या सुनने के लिए चौबीस घंटे हाजिर हैं।

ये भी पढ़े: 2024 का लोकसभा चुनाव, भारत का भविष्य तय करेगा: डॉ. महेश शर्मा