Punjab: अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को मिलेगी पर्याप्त बिजली, जारी हुआ आदेश
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब की बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार लाए हैं। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज पंजाब के गांवों में भी पर्याप्त बिजली मिल रही है। इसके साथ ही साथ बिजली कटौती (Power Cuts) की समस्या भी लगभग खत्म हो गई है। इसी बीच बड़ी खबर पंजाब के अस्पतालों से जुड़ी आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब के सरकारी अस्पतालों (Government Hospitals) में बिजली सप्लाई और अग्नि सुरक्षा का ऑडिट किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की हाईलेवल बैठक यह निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: डॉ. अंबेडकर की मूर्ति की बेअदबी पर मंत्री हरपाल चीमा ने जताई नाराजगी

वहीं, पीएसपीसीएल (PSPCL) जो भी अस्पताल संभव होगा, वहां बिजली के लिए वैकल्पिक हॉटलाइन की व्यवस्था करेगा। जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इस काम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जिला अधिकारी अहम भूमिका निभाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Amritsar में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले को दी जाएगी कठोर सजा: CM Mann
क्रिटिकल इलाकों में सात घंटे का बैकअप
पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि ऑडिट के लिए राज्य स्तर पर डीएचएस, डीएमआरई, बीएंडआर के चीफ इंजीनियर, पीएसपीसीएल के डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन की कमेटी और जिला स्तर पर पीएसपीसीएल के एक्सईएन और बीएंडआर के एक्सईएन की कमेटी बना दी जाएगी। कमेटियां बनाकर अस्पतालों का ऑडिट किया जाएगा। ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम और क्रिटिकल इलाकों में 6 से 7 घंटे का जनरेटर बैकअप की सुविधा दी जाएगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बिजली कटौती भी नहीं होगी
आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह फैसला तब लिया जब पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में बिजली गुल होने की समस्या आई थी। जिस समय बिजली गुल हुई, उस समय एक व्यक्ति का ऑपरेशन हो रहा था। इस केस के बाद ही मान सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है और बिजली कटौती न हो इसके लिए भी अलग से निर्देश दिया।
