Election News:हरियाणा चुनाव और कांग्रेस का समीकरण

हरियाणा

Jyoti Shinde,Editor

देश में जब जब चुनाव की आहट आती है नेताओं की बैठक का दौर शुरू हो जाता है। हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा 2024 चुनाव की तैयारियों पर हर पार्टी की नज़र है। लेकिन कांग्रेस इस चुनाव को लेकर ज्यादा ही ज़ोर लगा रही है। यही वजह है कि कांग्रेस की दिल्ली से लेकर हरियाणा तक नेताओं का मिलने का दौर शुरू हो गया है।

कांग्रेस पार्टी के हरियाणा राज्य के प्रभारी दीपक बाबरिया लगातार दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। मुलाकात के इसी दौर में दीपक ने आज पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संगठन के आने वाली लिस्ट को लेकर चर्चा हुई।

आने वाली है नई संगठन की लिस्ट

हरियाणा कांग्रेस संगठन की नयी कार्यकारिणी की गठन होने वाली है। जिसको लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। सूत्रों  के मुताबिक सूची पर पार्टी के नेताओं की सहमति बनाने में हरियाणा के नये प्रभारी दीपक बाबरिया सफल रहे हैं। इसी को लेकर वह दिल्ली में लगातार नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

सूची में प्रधानों के नाम भी शामिल

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने बताया कि हरियाणा के 180 ब्लाक के 33 जिला प्रधानों की सूची हाइकमान को सौंपी गयी है।हालांकि यह लिस्ट तत्कालीन पार्टी प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सौंपी थी। अब इस काम‌ का नेतृत्व दीपक बाबरिया कर रहे हैं।

एक जिला को लेकर है सूची में विवाद

नई कार्यकारिणी की सूची बनाते समय पार्टी में आंतरिक विवाद  बन गया है। हालांकि यह विवाद केवल एक ही जिले में है। फरीदाबाद जिलाध्यक्ष पद को लेकर पार्टी में सहमति नहीं बन पा रही है।

READ: Ashok gehlot-cm rajasthan-congress-khabrimedia- Top news-Latest political news-Latest Entertainment News-Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi