Election Commission: चुनाव आयोग की 40 से ज्यादा सेवाएं अब एक ऐप में जानिए कैसे?
Election Commission: चुनाव आयोग ने आज एक नया डिजिटल ऐप (New Digital App) लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से लगभग 100 करोड़ से अधिक लोगों की बड़ी परेशानी को खत्म कर दिया है। बता दें कि चुनाव आयोग (Election Commission) के इस कदम से करोड़ों मतदाताओं (Voters), चुनाव अधिकारी और अलग-अलग चुनावी दलों के नेताओं को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। भारतीय चुनाव आयोग का यह नया डिजिटल प्लेटफॉर्म (New Digital Platform) कई सारे काम को बेहद आसान बनाने वाला है। पढ़िए पूरी खबर…
आपको बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से ECINET नाम का एक सिंगल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है। देशभर के करोड़ों लोग इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल ऐप और वेब के माध्यम से कर सकेंगे। इस प्लेटफार्म (Platform) की मदद से चुनाव से संबंधित कई सारे कामों को एक जगह पर किया जा सकेगा। इस बात की जानकारी पोल पैनल की तरफ से आज दी गई।
एक ही प्लेटफॉर्म पर 40 से ज़्यादा सेवाएं
इस ECINET चुनाव से जुड़े कितने सारे कामों को आसान बनाने वाला है इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अलग-अलग ऐप्स और वेब पर मिलने वाली कुछ 40 सर्विस को अब एक जगह पर ही एक्सेस किया जा सकेगा। ECINET पर यूजर्स Voter Helpline, Voter Turnout, CVIGIL, Suvidha 2.0, ESMS, Saksham और KYC App के काम आसानी से करने की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः Google Pay: गूगल पे दे रहा है 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन, ये रही डिटेल
लोगों को मिलेगा फायदा
ECINET लॉन्च होने के बाद अब मोबाइल यूजर्स (Mobile Users) को चुनाव या फिर चुनाव आयोग से संबंधित अलग-अलग कामों के लिए ढेरों ऐप्स इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। इसका एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स के लिए आईडी या फिर पासवर्ड को भी नहीं याद रखना होगा। ECI के इस सिंगल प्लेटफॉर्म से पूरे इलेक्शन सिस्टम के साथ साथ करीब 100 करोड़ वोटर्स को डायरेक्ट फायदा पहुंचेगा। आपको बता दें कि ECINET का प्रस्ताव कुछ समय पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एक बैठक के दौरान दिया था।
ECINET का डेवलपमेंट अब एडवांस स्टेज में पहुंच चुका है और इसकी कार्यक्षमता, उपयोग में सरलता और साइबर सुरक्षा को लेकर कड़े ट्रायल्स किए जा रहे हैं। इसे 36 राज्यों/UTs के सीईओ, 767 डीईओ और 4,123 ईआरओ की सलाह-मशविरे के बाद विकसित किया जा रहा है। इतना ही नहीं, आयोग ने इसके लिए 9,000 पेजों वाले 76 से ज्यादा दस्तावेजों, नियमों और गाइडलाइंस की समीक्षा की है।
ये भी पढ़ेंः Big News: 5 मई से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जानिए क्यों?
कानून के दायरे में तैयार ECINET
ECINET ऐप के जरिए दी जाने वाली सभी सेवाएं और डेटा चुनाव आयोग (Data Election Commission) द्वारा तय जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और 1951, निर्वाचन नियम 1960, और चुनाव प्रक्रिया नियम 1961 के अंतर्गत ही संचालित होंगे।
