CM भगवंत मान की शिक्षा नीति का असर
Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों (Government Schools) के 32 छात्रों ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक, JEE एडवांस 2025 में शानदार सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है। खास बात यह है कि इनमें से अधिकतर छात्र ऐसे परिवारों से हैं, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है। इस उपलब्धि का श्रेय सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को दिया जा रहा है, जिसने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं।
AAP ने साझा की उपलब्धि
AAP की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी साझा की। पोस्ट में लिखा गया, ‘पंजाब के बेटे-बेटियों ने रच दिया इतिहास!’ साथ ही एक पोस्टर में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की तस्वीर के साथ इस उपलब्धि को रेखांकित किया गया। पोस्ट में बताया गया कि सरकारी स्कूलों के 32 छात्रों ने JEE एडवांस में सफलता प्राप्त की है, जो पंजाब के लिए गर्व का क्षण है।
ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार को बड़ी सफलता, GST संग्रह में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी
शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने भी ‘X’ पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने लिखा, ‘पंजाब के लिए ऐतिहासिक क्षण! सरकारी स्कूलों के 32 छात्रों ने, जिनमें से ज्यादातर की आय 1 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है, भारत की सबसे कठिन परीक्षा JEE एडवांस में सफलता हासिल की है। वे पंजाब का गौरव और भारत का भविष्य हैं। अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब के सरकारी स्कूल इतिहास रच रहे हैं।’
ये भी पढ़ेंः Punjab: गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, मान सरकार ने शुरू किया सड़क निर्माण अभियान
सीएम मान ने बदली शिक्षा व्यवस्था
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सत्ता में आने के बाद पंजाब के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए हैं। इन सुधारों का नतीजा है कि सरकारी स्कूलों के छात्र अब देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस उपलब्धि ने न केवल पंजाब का मान बढ़ाया है, बल्कि सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत किया है।

