न्यूज़ चैनल ‘TV-100’ के एडिटर-इन-चीफ़ का निधन

TV

टीवी मीडिया से बुरी ख़बर सामने आ रही है। ‘टीवी100’ (TV100) न्यूज चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ कुलीन गुप्ता(Kulin Gupta) का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब 49 वर्षीय कुलीन गुप्ता करीब दो हफ्ते से अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे, जहां एक मार्च को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुलीन गुप्ता के निधन से पत्रकार, राजनीतिक, सामाजिक जगत स्तब्ध है। साथ ही उनके निधन पर सभी ने शोक जताया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कुलीन गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।