डॉ. महेश शर्मा 3 अप्रैल को भरेंगे नामांकन..पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी की तैयारी

गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा अपना नामांकन  3 अप्रैल यानी कल बुधवार को दाखिल करेंगे। इस ख़ास मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी जनसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. महेश शर्मा, बीजेपी आलाकमान के भरोसेमंद चेहरों में से एक हैं। यही वजह है कि लगातार एक ही सीट से चौथी बार डॉक्टर महेश शर्मा को टिकट मिला है। आपको बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में भी महेश शर्मा की जीत तय मानी जा रही है। ऐसा होने पर डॉ. शर्मा गौतमबुद्धनगर से जीत की हैट्रिक लगाने वाले पहले सांसद होंगे।

ये भी पढ़ें: देश की जनता को फिर से मोदी जी को PM बनते देखना चाहती है: डॉ. महेश शर्मा

क्यों अहम है गौतमबुद्ध नगर सीट?

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) सीट काफी महत्वपूर्ण है। प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर विकसित इस सीट से भाजपा नेता और केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा सांसद हैं। 2014 के चुनाव में शर्मा को करीब छह लाख वोट मिले थे। सपा उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को उन्होंने दो लाख अस्सी हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

ये भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा को तीसरी बार जिताकर संसद भेजिए: CM योगी

गौतमबुद्ध नगर सीट का इतिहास-समीकरण

गौतम बुद्ध नगर को गाजियाबाद और बुलन्दशहर के कुछ भागों को मिलाकर बनाया गया। सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2009 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुए, इनमें बहुजन समाज पार्टी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उस दौरान बसपा के सुरेंद्र सिंह ने महेश शर्मा को 2 लाख के अंतर से हराया। इस क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें नोएडा, जेवर, सिकंदराबाद, दादरी और खुर्जा शामिल हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में ये सभी पांच सीटें भाजपा के खाते में गई थीं।

गौतम बुद्ध नगर में 2014 में वोटरों की संख्या 19 लाख से अधिक थीं। इनमें 11 लाख पुरुष, 8 लाख महिला वोटर रहे। 2014 में यहां 60 फीसदी मतदान हुआ था। 2014 में सांसद चुने जाने से पहले वह 2012 में विधायक भी रहे। उन्होंने नोएडा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी।