इन खूबसूरत शहरों को ना जाने किसका श्राप लगा है..पढ़िए ख़बर

Life Style Trending वायरल

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

भूतिया हवेली, भूतिया घर या भूतिया रास्ते के बारे में तो आपने सुन ही रखा होगा लेकिन हाल ही में शोधकर्ताओं की एक टीम ने ब्रिटेन के 10 भूतिया घरों का खुलासा किया है। ये शहर कोई छोटे मोटे शहर नहीं है, बल्कि यहां पर लाखों की तादात में लोग रहते हैं। लेकिन यहां हुई रिसर्च बताती है कि यहां के भूत लोगों को डराते और दौड़ते हुए नजर आते हैं। कई लोगों ने इन भूतों को अपनी आंखों से भी देखा है। इन शहरों के नाम सुनकर आपके भी होस उड़ जाएंगे।

मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो, साइंटिस्टों की टीम ने भूतिया शहरों के बारे में जानने के लिए 1710 और 2021 के बीच प्रकाशित न्यूज़ पेपर के बारे में रिसर्च किया। इन्होंने देखा कि कौन कौन से ऐसे शहर हैं जहां भूतिया या डरावनी घटनाएं ज्यादा आईं हैं। फिर इन आंकड़ों को पॉपुलेशन के आधार पर डिवाइड किया गया। तकरीबन 70 मिलियन रिपोर्ट्स को देखने के बाद रिसर्चर की टीम ने कैंब्रिजशायर के सिटी एली को सबसे भूतिया सिटी मानी गई है। पता चला कि यहां कई लोगों को भूतों का अनुभव हुआ था। जिसके बारे में खबरें भी आईं हैं।

Pic: Social Media

यह भी पढ़ें: स्वर्ग की तरह खूबसूरत है ये जगह..घर बनाने पर मिलेंगे 27 लाख रुपए

ऑक्सफोर्ड और यॉर्क जैसे शहर टॉप 5 में हैं शामिल
फैमिली हिस्ट्री वेबसाइट फाइंडमाइपास्ट के अनुसार यॉर्क, डरहम, सैलिसबरी और ऑक्सफोर्ड जैसे टॉप 5 में शामिल है। जानकर हैरानी होगी कि ये सारे शहर बेहद सुंदर और खूबसूरत हैं। और यहां के लोग भूतों के बारे में बातें करते दिखते हैं वहीं ये लोग भूतों के बारे में काफी सारी चीजें भी जानते हैं। लेकिन बात करें एली की तो यहां वास्तव में असाधारण गतिविधियां होती थीं। यहां अक्सर भूत नजर आते थे। ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प था कि ये विषय सालों पहले और अब न्यूज पेपर्स में कैसे छपता था।

यह भी पढ़ें: इस इंडस्ट्री में एक दिन भी नहीं मिलती छुट्टी..पढ़िए बड़ी ख़बर

मैंने देखा है भूतों को
द ओरिजिनल घोस्ट वॉक ऑफ यॉर्क चलाने वाले मार्क ग्राहम का कहना है कि, मैंने भूतों को देखा है। उनका शेप कैसा है और उनका छाया देखी है। मैं उस शहर में रहता था जहां बर्डन में पुराना अनाथालय था। कहा जाता है कि जिन बच्चों के साथ बुरा बर्ताव किया गया था उन सभी के भूत यहां रहते हैं। लेकिन वो आज तक इसका कोई सबूत नहीं दे पाए।

लिस्ट में छठें स्‍थान पर लिंकन, सातवें पर अर्माघ, आठवें पर कैम्ब्रिज, नौवें पर कैंटरबरी और दसवें पर खूबसूरत डर्बी शहर है.

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi