Astrological Tips: रोजाना सुबह उठकर करें ये काम, अच्छा जाएगा दिन, बरसेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

Trending Vastu-homes

Astrological Tips: सुबह उठते ही आप डिसाइड कर सकते हैं कि आपको आपकी दिनचर्या कैसे व्यतीत करनी है। वहीं, सुबह उठते ही आप खुश रहते हैं तो आपका दिन भी अच्छा व्यतीत हो जाता है। माना जाता है कि जीवन में बढ़ोतरी के लिए और भगवान जी का आशीर्वाद आपके उपर बनाए रखने के लिए मां लक्ष्मी जी का नाम उठते ही लेना शुभ होता है। साथ ही ऐसा करने से जीवन में सारी बालाएं भी टल जाती हैं।

इन सब के अलावा सुबह सुबह कुछ कार्यों को करना भी काफी अच्छा माना जाता है। इन्हें करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में जानते हैं कौन से ऐसे कार्य हैं जिन्हें करना बहुत शुभ होता है:

सुबह उठते ही करें ये काम:

हिन्दू धर्म के अनुसार, रोजाना सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपने हाथों की हथेलियों को एक साथ जोड़कर देखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से विष्णु जी की कृपा आपके उपर बरसती है।

रोजाना सुबह उठने के बाद कुछ मिनटों के लिए ध्यान जरूर करें। ऐसा करने से आपका काम सही तरह से पूरा हो जाएगा और बाधाएं भी दूर हो जाएंगी।

सुबह स्नान करने के बाद मां तुलसी जी और सूर्य देव को एक लोटा जल जरूर अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है।

सुबह के उठने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करके ही घर से निकलें। माना जाता है कि ऐसा करने से विफल होने से बचेंगे।

सुबह स्नान करने के बाद गीता या वेद जैसी धार्मिक किताबों को पढ़ना चाहिए। नियमित रूप से इन किताबों को पढ़ने से आध्यात्मिक विकास होगा। इससे शारीरिक और मानसिक ज्ञान की भी प्राप्ति होगी।

शास्त्रों के अनुसार, हर दिन सुबह उठकर कबूतर, कौआ, तोता या किसी भी तरह के पक्षियों को नियमित रूप से दाना पानी जरूर दें। इससे मानसिक स्वास्थ्य बढ़ेगा और पुण्य भी मिलेगा।