चंडीगढ़ चुनाव में दिन दहाड़े की गई बेईमानी: केजरीवाल

TOP स्टोरी पंजाब राजनीति

Punjab News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) को लेकर हंगामा हो रहा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा (BJP) ने की जीत पर खूब हंगामा हो रहा है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इसका विरोध कर रहे हैं। आप-कांग्रेस (AAP-Congress) पार्षद कह रहे कि मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत धक्केशाही और फर्जीवाड़े से हुई है। क्योंकि पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने रिजल्ट जारी करने में निष्पक्षता और पारदर्शिता नहीं दिखाई।
ये भी पढ़ेंः हाईटेक होंगे Punjab के जेल..संदिग्ध सामान ले जाने पर बजेगा अलार्म

Pic Social Media

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि, पीठासीन अधिकारी ने वोटों की गिनती करते समय पार्टी चुनाव एजेंट भी नहीं बुलाया। अकेले ही वोटों की गिनती करके अवैध तरीके से 8 वोट इनवैलिड कर दिए। वोटों पर पेन से स्क्रैच मारे। जिससे बीजेपी को जीत मिल सके। आप और कांग्रेस ने कहा कि, हम बीजेपी की इस जीत को नहीं मानते हैं और हम हाईकोर्ट जाएंगे।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बहुत ही चिंताजनक है। अगर एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।

भारी हंगामे के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) चंडीगढ़ के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल के साथ दोपहर बाद पंजाब राज भवन जाएंगे वहां राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से चंडीगढ़ मेयर चुनाव की चुनावी प्रक्रिया में नियमों की हुई अनदेखी को लेकर मुलाकात करे सारी जानकारी देंगे।


बताया जा रहा है कि पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर कई वोटों के साथ छेड़छाड़ किए हैं। कांग्रेस और आप पार्षदों ने आरोप लगाया कि अनिल मसीह वीडियो में कई वोटों पर पेन चलाते हुए नजर आए हैं। वीडियो में भी इसके सबूत हैं। सदन में काफी हंगामा हो रहा है।

इंडिया गठबंधन के 8 वोट कर दिए खारिज

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में ‘इंडिया गठबंधन’ को भाजपा ने मात दी है। मेयर के लिए भाजपा (BJP) को कुल 16 वोट मिले, जबकि 12 वोट गठबंधन को मिले हैं। भाजपा के मनोज सोनकर नए मेयर बन गए हैं। 8 वोट को खारिज किया गया है। कुल चार वोट से भाजपा ने यह चुनाव जीता है।