Anchor dipti sachdeva resigns from times now

Dipti Sachdeva: नए सफर का जल्द ऐलान करेंगी एंकर दीप्ति सचदेवा

TV
Spread the love

Dipti Sachdeva: तेज-तरार्र एंक दीप्ति सचदेवा ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पिछले साल फरवरी में यहां बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया था। वह यहां शाम सात बजे ‘Nation Wants to Know’ शो होस्ट करती थीं। दीप्ति के मुताबिक वो बेहद जल्द अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी, तब इसके बारे में बताएंगी।

ये भी पढ़ें: TRP News: देखिए TRP में कौन सा न्यूज़ चैनल किस नंबर पर है?

‘टाइम्स नाउ’ से पहले दीप्ति सचदेवा लंबे समय से ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) से जुड़ी हुई थीं और बतौर सीनियर एंकर/सीनियर न्यूज एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। ‘रिपब्लिक टीवी’ के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी। दीप्ति सचदेवा पूर्व में भी लगभग तीन साल तक ‘रिपब्लिक टीवी’ से जुड़ी रही थीं। वह ‘रिपब्लिक टीवी’ की फाउंडिंग टीम मेंबर भी रही हैं।

दीप्ति करीब साढ़े छह साल तक वह ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में एंकर/स्पेशल करेसपॉन्डेंट और करीब सवा दो साल तक ‘जी न्यूज’ (Zee News) में एंकर/करेसपॉन्डेंट के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दीप्ति ने Times Now की ‘इलेक्शन यात्रा’ का नेतृत्व किया, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे प्रमुख राज्यों में 4500 किलोमीटर की सड़क यात्रा कर चुनावी माहौल को नजदीक से कवर किया। इस यात्रा ने भारत के राजनीतिक परिदृश्य को दर्शकों तक प्रभावी और रोचक तरीके से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ख़बरी मीडिया की तरफ से दीप्ति सचदेवा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं