एंकर चंदन का नया पता ये है…

TV

न्यूज़ एंकर चंदन कुमार सिंह ने चैनल का पता बदल लिया है। चंदन ज़ी न्यूज़(Zee News) से जुड़ गए हैं। चंदन यहां सीनियर प्रोड्यूसर/एंकर बनाए गए हैं। इसके पहले चंदन टाइम्स ग्रुप के बिजनेस चैनल ईटी नाउ स्वदेश(ET NOW SWADESH) का हिस्सा थे। हालांकि चंदन ज्यादा दिनों तक इस संस्थान का हिस्सा नहीं रहे।

2009 में नेशनल न्यूज चैनल इंडिया न्यूज(India News) से मीडिया करियर की शुरुआत करने वाले चंदन ने शुरुआती दौर में धारदार रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया। साल 2013 में चंदन ने लाइव इंडिया(Live India) न्यूज चैनल का दामन थाम लिया। चंदन यहां एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर/एंकर बनाए गए। चंदन को यहां प्राइम टाइम शो की जिम्मेदारी दी गई।

2016 से 2018 तक चंदन ने एबीपी न्यूज में फ्रीलांसर के तौर पर भी काम किया। चंदन बेहतरीन वॉयस ओवर के लिए जाने जाते हैं। उसके बाद चंदन जी मीडिया के अंग्रेजी चैनल Wion का हिस्सा रहे। चंदन ने यहां इंटरप्रेटर(Interpreter) के तौर पर ज्वाइन किया। कुछ वक्त तक चंदन कुमार सिंह इंडिया टीवी का भी हिस्सा रहे। चंदन की काबिलियत को देखते हुए एबीपी न्यूज ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। उसके बाद चंदन 2020 में न्यूज नेशन चैनल से जुड़ गए और सवा साल तक यहां बतौर एंकर काम किया। कई चैनलों में प्राइम टाइम एंकरिंग के साथ चंदन ने इलेक्शन कवरेज भी की।

खबरी मीडिया की तरफ से चंदन कुमार सिंह को नई पारी के लिए शुभकामनाएं।

READ :  Anchor Chandan Kumar SinghKhabri media, Breaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist, Journalism,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *