Yamuna Expressway पर देसी जुगाड़..नहीं कटेगा चालान!

दिल्ली दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Yamuna Expressway: अगर आप भी यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड से बचने के लिए वाहन चालकों ने अब नया तरीका निकाला है। इसके लिए वाहन चालक एक ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो 100 मीटर पहले से ही बता देता है कि आगे कैमरा लगा है। इसके बाद वह अपने वाहन की स्पीड को कम लेते हैं और तय गति से चलने पर वह जुर्माना देने से बच जाते हैं।

ये भी पढेंः दिल्ली: डॉक्टर के Appointment के नाम पर ठग लिए 15 लाख

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः 12 रुपए में दिल्ली में ट्रेन से सफ़र..पढ़िए पूरी ख़बर

आपको बता दें कि एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड तय होती है। अगर उससे अधिक स्पीड से वाहन चलाते हैं तो आपका चालान कटता है। हाईवे पर ओवर स्पीड के चालान की संख्या सबसे अधिक रहती है। हादसों का बड़ा कारण भी तेज गति माना जाता है। यमुना एक्सप्रेसवे पर भी वाहन चालक फर्राटा भरते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन कुछ वाहन चालक 200 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से चलते हैं। रफ्तार के शौकीन वाहन चालकों ने चालान से बचने की जुगत निकाल ली है। वह तकनीक के सहारे चालान से बच जाते हैं। कुछ ऐसे मोबाइल ऐप आ गए हैं, जो रफ्तार के शौकीन लोगों को चालान से बचा लेते हैं।

राडार बोट ऐप का कर रहे हैं इस्तेमाल
राडार बोट भी ऐसा ऐप है। अगर आप इस ऐप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर लेते हैं और इसका उपयोग शुरू कर देते हैं तो वह स्पीड कैमरों की जानकारी आपको देगा। 100 मीटर पहले ही चालक को बता देगा कि आगे कैमरा लगा है। इसके बाद आप अपने वाहन को तय गति सीमा में कर लेते हैं। ऐसे में वह चालान से बच जाते हैं
हो चुके हैं बड़े हादसे
यमुना एक्सप्रेसवे पर नौ जनवरी 2019 को रात में घने कोहरे में एक बीएमडब्ल्यू कार की रफ्तार 203 किलोमीटर प्रतिघंटे रिकॉर्ड की गई थी। इसी दौरान दो अन्य वाहन 176 किलोमीटर प्रति घंटे और 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निकले थे।
तेज वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं
लखनऊ से नोएडा तक कार से सफर करने वाले अमित यादव ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर सफर करने में गति सीमा तय है। एक्सप्रेसवे बेहतर है, इसलिए तय गति सीमा से अधिक पर चालक वाहन चलाते हैं। अधिक गति से वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi