Ghaziabad में डेंगू का डंक..प्राइवेट अस्पतालों में वार्ड फुल

गाज़ियाबाद दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Dengue Cases : गाजियाबाद हो या नोएडा इन दिनों लोगों को सबसे ज्यादा किसी का डर सता रहा है तो वो डेंगू है। शहर हो या गांव हर जगह डेंगू के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि बुखार होते ही लोग डेंगू का टेस्ट करवाने चले जा रहे हैं। गाजियाबाद और नोएडा में भी डेंगू केस हर रोज तेजी से बढ़ रहे हैं। दोनों जिलों में बीते 24 घंटे में डेंगू के 31 नए मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ेंःNoida: वाह रे अस्पताल..बिना डेंगू हुए डेंगू का चल रहा इलाज़!

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः UP: छेड़खानी के चक्कर में गई लड़की की जान

वहीं कुल मामलों की संख्या एक हजार के आसपास पहुंच गई है। कई प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू वार्ड फुल हैं। ओपीडी में जो बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं, उनका डेंगू टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग गाजियाबाद के अनुसार, 24 घंटे में डेंगू के 12 नए केस मिले। इस प्रकार कुल मामले बढ़कर 499 पहुंच गए हैं। वहीं दो दिन पहले चिकनगुनिया का पहला केस सामने आया था। 19 मरीज मलेरिया के भी पीड़ित हैं। संयुक्त जिला अस्पताल संजयनगर की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। इसमें ज्यादातर मरीज बुखार पीड़ित हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि बुखार पीड़ित मरीजों की डेंगू जांच अनिवार्य रूप से कराई जा रही है। स्वास्थ्य टीमों ने 24 घंटे में 4772 घरों का भ्रमण किया। इसमें 118 घरों में डेंगू का एडीज लार्वा मिला है। 2 घरों को नोटिस दिया गया और 56 स्थानों पर स्प्रे किया गया है। गाजियाबाद से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में 24 घंटे में डेंगू के 19 नए मरीज मिले हैं। यहां भी कुल मरीजों की संख्या 418 पहुंच गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।

Pic Social Media

अब तक लगभग 500 जगह मिला डेंगू का लार्वा
अगस्त माह में अब तक शहर की पाश कालोनी व गांवों समेत 485 जगह पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। इस दौरान 16 हजार से अधिक घरों का सर्वे करते हुए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है। सहायक मलेरिया अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने बताया पूरे जिले को जोनवार बांटते हुए सर्वे किया जा रहा है। घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी करने के साथ संबंधित पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।
डेंगू से एनडीआरएफ के जवान की मौत
डेंगू से एनडीआरएफ के जवान प्रदीप शुक्ला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती जवान को पीलिया भी था। सोमवार को उन्हें जीटीबी अस्पताल से रेफर कराने के बाद गणेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई।
अब तक चार की मौत, दो की पुष्टि
डेंगू से चार लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग की ओर से दो मौत की पुष्टि की गई है। पहली मौत युवा बिजनेसमैन की हुई थी। उसके बाद एक महिला, एक पुरुष और एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है। तीनों मरीजों का एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ था। एनडीआरएफ जवान की एलाइजा टेस्ट से डेंगू की पुष्टि हुई थी।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi