नोएडा एक्सटेंशन से बुरी खबर, इस सेक्टर में 100 लोगों को डेंगू

दिल्ली NCR
Spread the love

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डेंगू का कहर लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है। यहां डेंगू के मरीज रोजाना बढ़ रहे हैं। उनमें से कई लोगों की हालात इतनी गंभीर है कि उनको हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ रहा है।  जिले में डेंगू से पीड़ितों  का आंकड़ा 100 के पार पहुंचने वाला है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 ब्लाक में लगभग 75 लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। सभी को इलाज के लिए दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं बता दें कि डेंगू से पीड़ित 75 लोगों के परिवारों के लोग जैसे माता-पिता के डेंगू की चपेट में आने से उनके बच्चों के लिए भोजन का संकट बना हुआ है।।