Delhi-NCR..शीतलहर के बीच मौसम विभाग की भविष्यवाणी पढ़ लीजिए

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR

Cold Wave Update: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों ले शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप जारी है। दिनभर गलन का अहसास हो रहा है। ऐसे में आज से और ज्यादा मौसम (Season) का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी (Drizzling) का अलर्ट जारी है। बारिश के बाद तापमान और नीचे गिर सकता है।
ये भी पढ़ेः चंडीगढ़ से मनाली सिर्फ 3 घंटे में..ये हाईवे बनकर हुआ तैयार

Pic Social Media

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर (NCR) में बीते कुछ दिनों से सूरज निकलने का नाम नहीं ले रहा है। दोपहर के समय भी शाम जैसी फील आ रही है। लोग जगह जगह अलाव जलाकर खुद को कंपकंपी से बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। आज यानी शनिवार को भी इस स्थिति से राहत की संभावना नहीं है। रविवार से ठिठुरन भरी ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिल सकती है। लेकिन यह सर्दी का अंत नहीं है। वहीं अब ठंड के साथ लोगों को बारिश का सामना भी करना पड़ेगा।

शीतलहर ने किया हाल बेहाल

आपको बता दें कि राजधानी में पूरे दिन शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बनी रही। अधिकतम तापमान महज 14.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लोदी रोड में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम महज 14.2 डिग्री, नरेला में सामान्य से 7 डिग्री कम महज 11.9 डिग्री, पालम में सामान्य से 5 डिग्री कम 13.8 रहा है।

Pic Social Media

आज बारिश और बढ़ाएगी लोगों की मुसीबत

मौसम विभाग (Weather Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी शनिवार को आसमान साफ रहेगा। मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। वहीं ठंड के साथ कोहरा भी परेशान करेगा। मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 व 8 जनवरी को बूंदाबांदी व बादलों की वजह से एक बार फिर अधिकतम तापमान गिरने की संभावना है।

क्यों कंपकंपाने पर हैं मजबूर?

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली (Delhi) के ऊपर निचली सतह पर ही घने बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से सूरज की रोशनी और गर्मी धरती पर नहीं पहुंच पा रही है। यही वजह है कि अधिकतम तापमान महज 11 से 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

राजधानी दिल्ली के साथ ही हरियाणा (Haryana), पंजाब, उत्तर प्रदेश और नॉर्थ मध्य प्रदेश में भी यही स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा इस समय साउथ वेस्ट की तरफ से नमी भरी कुछ गर्म हवाएं आ रही हैं। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।