Delhi-NCR दें ध्यान..नहीं तो वीकेंड में होंगे परेशान!

दिल्ली दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले लिया है। लोगों को सुबह शाम गुलाबी ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। तो दोपहर में तेज धूप देखने को मिल रही है। वहीं दिल्ली (Delhi) वालों को इस वीकेंड दिल्ली बारिश भी मिल सकती है, जिसके बाद दिन में भी तापमान कम हो जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Noida एक्सप्रेसवे पर गाड़ी ले जाने से क्यों डर रहे हैं लोग?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida के लोगों के लिए खुशखबरी..पढ़िए पूरी ख़बर
इस बार ठंडक जल्दी दस्तक देने को तैयार दिख रही हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान महज 16.4 डिग्री रहा। इसकी वजह से सुबह लोगों को ठंड का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। आमतौर पर अक्टूबर के तीसरे हफ्ते तक तापमान गिरना शुरू होता है और अक्टूबर (Oct) का अंत आते-आते तापमान 13 से 15 डिग्री तक पहुंचता है। करीब पांच साल बाद ऐसा हुआ है कि 15 अक्टूबर से पहले ही तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे पूर्व 15 अक्टूबर 2018 को यह 16.6 डिग्री के स्तर पर पहुंचा था।
कल से दिल्ली में बारिश के आसार
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। अब शुक्रवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा। 14 अक्टूबर से राजधानी में बादल छा सकते हैं और 15 अक्टूबर को रात के समय बूंदाबांदी की संभावना है।
बारिश से बढ़ जाएगी ठंड, लुढ़केगा पारा
स्काईमेट के मुताबिक तापमान (Temperature) में उतार चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहेंगे। 13 अक्टूबर की रात को पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। पंजाब और राजस्थान (Rajasthan) में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। इन दोनों सिस्टम का असर पंजाब और हरियाणा (Haryana) पर 14 अक्टूबर से दिखने लगेगा। दिल्ली में भी इसकी वजह से 15 और 16 अक्टूबर को बादल व बारिश हो सकती है। बारिश बहुत अधिक तेज तो नहीं होगी लेकिन तापमान को लुढ़काने वाली होगी।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi