Delhi-NCR का बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन के लिए IMD ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Delhi-NCR Cold Wave: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में शीतलहर चलने लगी है। कड़ाके की ठंड दस्तक दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत आस पास के इलाकों में 27 साल बाद समय से पहले शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के दौरान भी ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना व्यक्त की है। दिल्ली में अक्तूबर और नवंबर सामान्य से ज्यादा से गर्म थे। दिसंबर के शुरुआती दिनों भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ था, लेकिन पिछले सप्ताह आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण स्थिति में थोड़ा बदलाव आया है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी का ऐसा हाल होगा शायद किसी ने सोचा होगा!

हिमालयी हवाओं से बढ़ रही ठंडक
पिछले हफ्ते आए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कई जगहों पर अच्छा हिमपात हुआ है। अब दिल्ली की तरफ आने वाली हवा की दिशा ज्यादातर समय उत्तर पश्चिमी है। यह हवा अपने साथ हिमपात वाले इलाकों की गलन लेकर आ रही है। इस वजह से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
अब तक का सबसे ठंडा दिन
सफदरजंग (Safdarjung) में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। यह इस बार का सबसे ठंड दिन रहा है। इससे पहले साल 1996 में 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री रिकार्ड किया गया था। अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
ये भी पढ़ेंः Noida Authority: नोएडा की 12 ऊंची इमारतों पर चलेगा प्राधिकरण का हथौड़ा!
जान लीजिए क्या है शीतलहर
मौसम विभाग (IMD) द्वारा तय किए मानकों के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम होने और सामान्य से साढ़े चार डिग्री कम होने पर उसे शीतलहर की स्थिति मानते है। इसके मुताबिक बुधवार को दिल्ली में आयानगर, नजफगढ़ और नरेला में शीतलहर की स्थिति बनी रही। आंकड़ों की मानें तो, आयानगर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रिकार्ड किया गया।
दो दिन के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
आपको बता दें कि दिल्ली और एनसीआर के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ठंड और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि गलन भरी हवाओं के चलते अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रहेगी। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे के आस पास रह सकती है। येलो अलर्ट का अर्थ है कि लोग बिना वजह घरों से ने निकलें। बच्चे-बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखें।
