Delhi Elections

Delhi Elections: केजरीवाल का विपक्ष पर हमला..बोले- पैसे देकर वोट खरीदना लोकतंत्र के लिए खतरा

दिल्ली दिल्ली NCR राजनीति
Spread the love

Delhi Elections: केजरीवाल ने विपक्षी दलों पर लगाया आरोप, बोले-सरकारी अफसरों को बांटी जा रही हैं चादरें

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर सभी दलों का प्रचार अभियान जोरों पर चल रहा है। हर दिन रैली, जनसभा कर नेता अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं तो वहीं विपक्षी दलों पर जमकर हमला भी बोल रहे हैं। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख पा आ रही है वैसे वैसे राजनीतिक माहौल में गर्मी बढ़ती जा रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Delhi Elections) ने हाल ही में बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को जोरबाग क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया कि वह 1100 रुपए में वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप भले ही मुझे वोट मत दें, लेकिन उस व्यक्ति को भी मत दें जो भारतीय लोकतंत्र को खरीदने का प्रयास कर रहा है।
ये भी पढे़ंः Arvind Kejriwal: दिल्ली के किरायेदारों के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Pic Social Media

1100 रुपए बांटकर वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यह साफ कहा कि दिल्ली की विधानसभा में शरीफ और पढ़े-लिखे लोग रहते हैं। उन्होंने पूर्व सीएम शीला दीक्षित (Shiela Dixit) का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी शालीनता से चुनाव लड़ती थीं। केजरीवाल ने वर्तमान चुनावी माहौल में पैसे के खुले खेल को गलत ठहराया। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों को 1100 रुपए बांटकर वोट खरीदने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से सवाल पूंछा कि क्या यह सही है? क्या हमें वोट खरीदना चाहिए? उन्होंने यह भी बताया कि किदवई नगर में सरकारी अफसरों को चादरें बांटी जा रही हैं।

ये भी पढे़ंः Delhi Election 2025: BJP के घोषणापत्र पर केजरीवाल का हमला

किसी को भी वोट बेचना नहीं चाहिए

आप प्रमुख केजरीवाल ने लोगों को याद दिलाया कि उनका वोट बहुत कीमती है। उन्होंने आगे कहा कि हम 1100 रुपए के लोग नहीं हैं। हमारा वोट भारतीय लोकतंत्र को प्रस्तुत करता है। पूर्व सीएम ने साफ किया कि किसी को भी वोट बेचना नहीं चाहिए। केजरीवाल ने यह भी कहा कि बीजेपी के लोग चुनाव से एक महीना पहले आए हैं और चुनाव के बाद उनकी शक्ल नहीं दिखाई देगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सोच-समझकर वोट दें और उन लोगों को वोट न दें जो पैसे के बल पर चुनाव जीतने का प्रयास कर रहे हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि अगर लोग पैसे लेकर वोट देते हैं तो यह भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि जो लोग 1100 रुपए में वोट खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें मत देना। उन्होंने जनता से यह भी कहा कि वे किसी भी अन्य उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं, लेकिन उन लोगों को नहीं जो वोट खरीदने का प्रयास कर रहे हैं।