Delhi सरकार ने राजधानी के छात्रों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा और अहम फैसला लिया है।
Delhi News: दिल्ली सरकार ने राजधानी के छात्रों (Students) की सेहत को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों के 10 हजार क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर (Air Purifiers) लगाए जाएंगे, जिससे बच्चों को पढ़ाई के दौरान स्वच्छ और सुरक्षित हवा मिल सके। इस फैसले की जानकारी दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

पॉल्यूशन से बच्चों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री आशीष सूद (Minister Ashish Sood) ने कहा कि पॉल्यूशन कोई हाल के कुछ महीनों की समस्या नहीं है, बल्कि यह लंबे समय से दिल्ली के सामने एक गंभीर चुनौती रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में सरकार ने स्कूलों के क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए टेंडर आज ही जारी कर दिए जाएंगे और चरणबद्ध तरीके से काम शुरू होगा।
ये भी पढ़ेंः Delhi को मिली 100 नई ई-बसों की सौगात, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को CM रेखा गुप्ता ने दी नई रफ्तार
पहले चरण में 10 हजार कक्षाओं को मिलेगा लाभ
मंत्री ने कहा कि योजना के पहले चरण में राजधानी के सरकारी स्कूलों की 10 हजार कक्षाओं में एयर प्यूरीफायर (Air Purifiers) लगाए जाएंगे। इसके बाद इस योजना का विस्तार कर दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों तक इसे पहुंचाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बच्चों की सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सर्दियों में पॉल्यूशन से राहत दिलाने की तैयारी
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह कदम सरकार की व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य खासतौर पर सर्दियों के दौरान बच्चों को पॉल्यूशन के गंभीर प्रभावों से बचाना है। जब दिल्ली की हवा बेहद खराब हो जाती है, उस समय कक्षाओं के भीतर स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ेंः Delhi: सिर्फ 10 रुपये में देखें दिल्ली मेट्रो का पूरा इतिहास, CM रेखा ने किया अत्याधुनिक मेट्रो म्यूजियम का उद्घाटन
भलस्वा लैंडफिल को भी किया जाएगा पूरी तरह साफ
पॉल्यूशन कम करने के लिए उठाए जा रहे अन्य बड़े कदमों की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि सितंबर 2026 तक भलस्वा लैंडफिल साइट को पूरी तरह खाली और साफ कर दिया जाएगा। यह लैंडफिल लंबे समय से दिल्ली में पॉल्यूशन का एक बड़ा कारण रहा है। सरकार इसे समाप्त कर राजधानी को स्वच्छ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।
