Delhi

Delhi: CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, DTC बसों में इन महिलाओं को मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा

Trending दिल्ली राजनीति
Spread the love

पिंक टिकट की जगह अब पिंक पास

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने गुरुवार को एक अहम घोषणा करते हुए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर को लेकर नई नीति (New Policy) का ऐलान किया है। अब यह सुविधा केवल दिल्ली की निवासी महिलाओं के लिए ही उपलब्ध होगी। पहले जहां पिंक टिकट के जरिए कोई भी महिला मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती थी, अब उसकी जगह ‘पिंक पास’ (Pink Pass) प्रणाली लागू की जाएगी।

Pic Social Media

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि यह बदलाव महिलाओं को सशक्त बनाने और सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। नंदनगरी डिपो में एक ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि पिंक पास प्राप्त करने के लिए दिल्ली निवासी महिलाओं को आधार कार्ड या निवास प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेज देने होंगे।

ये भी पढ़ेंः Bullet Train: 4 घंटे में दिल्ली से बिहार, बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ी खुशखबरी पढ़िए

दुरुपयोग रोकने और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल लक्ष्य

सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से योजना के दुरुपयोग पर रोक लगेगी और दिल्ली सरकार के संसाधनों का सही दिशा में उपयोग सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस योजना से खासतौर पर निम्न और मध्यम वर्ग की महिलाओं को लाभ मिलेगा जो रोजाना बसों से सफर करती हैं।

Pic Social Media

DTC के वित्तीय सुधार के लिए कदम

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने DTC के 65,000 करोड़ रुपये के घाटे को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि सरकार इसे दूर करने के लिए ठोस रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत बस रूट्स को और कुशल बनाने के लिए IIT के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। नई योजना के तहत बस रूट्स को इस तरह से पुनर्गठित किया जा रहा है जिससे यात्रियों को तेज, सुलभ और बेहतर सेवा मिल सके।

ये भी पढ़ेंः Delhi में सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा भरपेट ताजा खाना, CM रेखा गुप्ता जल्द करेंगी इस योजना की शुरुआत

तकनीकी सुधार भी होंगे लागू

नंदनगरी डिपो (Nandnagri Depot) में शुरू किए गए ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन को DTC की कार्यक्षमता सुधारने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। इस स्टेशन के जरिए बसों की तकनीकी जांच को अधिक तेज, सटीक और पारदर्शी बनाया जाएगा, जिससे रखरखाव में सुधार होगा और बसों की उपलब्धता बढ़ेगी।