Delhi

Delhi की CM रेखा गुप्ता ने कहा- ‘यमुना को पॉल्यूशन मुक्त रखना हमारी प्राथमिकता’

दिल्ली राजनीति
Spread the love

सीएम रेखा गुप्ता ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार उन सभी समस्याओं का समाधान ढूंढ रही है, जिन्हें पिछली सरकारों ने अनदेखा किया।

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने शनिवार को यमुना नदी (Yamuna River) को पॉल्यूशन मुक्त (Pollution Free) करने की दिशा में अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यमुना में पॉल्यूशन के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी सरकार नालों की सफाई, कूड़े के पहाड़ों को हटाने और गोबर से होने वाले पॉल्यूशन को रोकने जैसे ठोस कदम उठा रही है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi में महिलाओं को जल्द मिलेगा हर महीने 2500 रुपये का लाभ, CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

गोबर से यमुना पॉल्यूशन पर रोक

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि गोबर के कारण होने वाले यमुना पॉल्यूशन को रोकने के लिए सरकार डेयरी कॉलोनियों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मंत्र को अपनाते हुए अगले दो वर्षों में दिल्ली की जरूरत के अनुसार गोबर गैस संयंत्र स्थापित (Biogas Plant Installed) किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत इस साल के अंत तक दो गोबर गैस संयंत्रों की स्थापना से होगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी भी मौजूद थे।

डेयरी कॉलोनियों में सुविधाओं की कमी

मीडिया से बातचीत में सीएम गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की सड़कों (Streets) पर गोबर की समस्या का कारण जानने के लिए उन्होंने डेयरी मालिकों (Dairy Owners) से चर्चा की। पता चला कि 1975 के बाद बनी डेयरी कॉलोनियों में संचालकों के लिए आवश्यक सुविधाएं नहीं दी गईं, जिसके कारण वे इन कॉलोनियों में नहीं गए। उन्होंने कहा कि इससे रोजाना हजारों मीट्रिक टन गोबर सड़कों पर जमा हो रहा है, जो नालों के माध्यम से यमुना नदी के पॉल्यूशन का प्रमुख कारण बन गया है।

ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा ने दिखाई 100 नई बसों को हरी झंडी, नरेला में शुरू हुआ नया DTC बस टर्मिनल

सरकार की कार्रवाई और समाधान

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार उन सभी समस्याओं का समाधान ढूंढ रही है, जिन्हें पिछली सरकारों ने अनदेखा किया। उन्होंने कहा कि गोबर की समस्या नगर निगम के लिए भी चुनौती बनी हुई है, और इसे हल करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। यमुना को पॉल्यूशन मुक्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्य शुरू किया गया है।