Delhi

Delhi को मिलेगी नई पहचान, CM रेखा गुप्ता ने किया आधिकारिक लोगो लॉन्च करने का ऐलान

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए इतने नवंबर का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए इतने नवंबर का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस दिन दिल्ली का आधिकारिक लोगो (Official Logo) लॉन्च किया जाएगा। क्योंकि 1 नवंबर को दिल्ली का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है, इसलिए दिल्ली सरकार ने इस खास मौके पर राजधानी की विशिष्ट पहचान को दर्शाने वाला लोगो जारी करने का फैसला किया है। यह लोगो दिल्ली की संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और विकास की झलक को प्रदर्शित करेगा।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

पहली बार बनेगा दिल्ली का आधिकारिक लोगो

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि यह पहली बार है जब दिल्ली सरकार अपना आधिकारिक लोगो तैयार कर रही है। यह लोगो न केवल दिल्ली की विशिष्ट पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि आधुनिक, पारदर्शी और जन कल्याणकारी शासन का प्रतीक भी बनेगा। सीएम के मुताबिक, यह लोगो दिल्ली को एक सशक्त ब्रांड के रूप में स्थापित करेगा, जो लोकतांत्रिक मूल्यों, तकनीकी प्रगति और नागरिक भागीदारी का संदेश देगा।

Pic Social Media

लोगो चयन के लिए गठित हुई विशेष समिति

लोगो के चयन के लिए सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया गया था। शनिवार को हुई समिति की बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्य सचिव राजीव वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में विशेषज्ञ समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए लोगो डिजाइनों पर विस्तृत चर्चा की गई।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दिल्ली की संस्कृति और आकांक्षाओं को दर्शाएंगे लोगो

बैठक में उन लोगो डिजाइनों पर विचार-विमर्श किया गया, जो दिल्ली की विशिष्ट पहचान, इतिहास, संस्कृति, विकास और जनता की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। लंबे मंथन के बाद कुछ चुनिंदा डिजाइनों को अंतिम रूप देने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अंतिम लोगो का चयन कर लिया जाएगा। यह लोगो 1 नवंबर को दिल्ली दिवस के अवसर पर जारी किया जाएगा।

लोगो डिजाइन के लिए मिलीं 1800 से ज्यादा एंट्रीज

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली का अब तक कोई आधिकारिक लोगो नहीं था, जबकि देश के अधिकतर राज्यों के पास अपनी पहचान को दर्शाने वाले लोगो मौजूद हैं। दिल्ली सरकार ने इस कमी को दूर करने के लिए mygov.in पोर्टल पर एक लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की थी, जिसमें पूरे देश से 1800 से ज्यादा एंट्रीज प्राप्त हुईं। इन डिजाइनों में से बेहतरीन लोगो चुनने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित की गई थी।

ये भी पढ़ेंः Delhi में छठ पर्व पर इस दिन रहेगी सरकारी छुट्टी, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

दिल्ली को मिलेगा स्थायी प्रतीक

मुख्यमंत्री का कहना है कि दिल्ली सरकार इस पहल को लेकर बेहद उत्साहित है। यह लोगो दिल्ली को एक स्थायी प्रतीक प्रदान करेगा, जो न केवल राष्ट्रीय राजधानी की पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि इसके विकास और जन कल्याणकारी दृष्टिकोण को भी दुनिया के सामने लाएगा। 1 नवंबर को होने वाला यह आयोजन दिल्लीवासियों के लिए गर्व का क्षण होगा।