Delhi

Delhi: 13 अक्टूबर को वसंत विहार में भव्य वाल्मिकी मेले का किया जाएगा आयोजन

दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

2 दशक के बाद होगा ऐसा कार्यक्रम, बड़े संतों का आगमन

सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जैन करा रहे हैं मेले का आयोजन

प्रसिद्ध पंजाबी गायक पवन द्रविड़ देंगे प्रस्तुति, झूले व लंगर की व्यवस्था

Delhi News: आरके पुरम विधानसभा के बसंत गांव में 13 अक्टूबर रविवार को भव्य वाल्मिकी मेले का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जैन और वसंत विहार पार्षद हिमानी जैन इस वाल्मिकी मेले का आयोजन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेः Greater Noida से दिल्ली जाना होगा आसान..क्योंकि ये चलने वाली है..

बसंत गांव में दो दशक बाद भव्य वाल्मिकी मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। आयोजनकर्ता अभिषेक जैन ने बताया मेले की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। मेले में बच्चों के लिए फूड स्टॉल और झूले लगवाएं जा रहे हैं। साथ ही भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें वाल्मिकी भजनों के सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक पवन द्रविड़ अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जैन ने बताया कि मेले में वाल्मिकी आश्रम, नेहरू पार्क से बाबा विराट नाथ जी महाराज सहित कई संत महंत पधार रहे हैं। मेले में उनके विशेष आशीर्वचन होंगे। इसके साथ यहां आने वाले सभी भक्तों के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अभिषेक जैन ने बताया कि क्षेत्र में दो दशक बाद इस तरह के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें आसपास के क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त शिरकत करेंगे। इसको देखते हुए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की निश्चित समय पर आकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें।

ये भी पढ़ेः Dwarka Expressway: द्वारका एक्सप्रेसवे पर सफ़र करने वालों के लिए ज़रूरी ख़बर

वसंत विहार की पार्षद हिमानी जैन ने बताया की मेले में आने वाले भक्तों को सभी सुविधाएं मिले इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया इसके लिए कार्यकर्ताओं की कई टीमें बनाई गई हैं।