Delhi

Delhi: 14 जुलाई को भारत विकास परिषद् का 63 वां स्थापना दिवस समारोह

दिल्ली राजनीति
Spread the love

मुख्य अतिथि होंगे गृह मंत्री अमित शाह

Delhi News: भारत विकास परिषद् अपना 63वां स्थापना दिवस 14 जुलाई को मनाने जा रही है। इस मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम 5 बजे से 7 बजे तक भव्य कार्यक्रम होगा।

ये भी पढ़ें: Delhi सरकार की नई पहल, अब छत पर फ्री लगेगा सोलर पावर प्लांट

इस खास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे देश के गृह मंत्री अमित शाह। वे इस समारोह को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में सोनालिका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आदर्श कुमार गोयल करेंगे।

इसके अलावा परिषद् के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. के.के. अग्रवाल और राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुर्गा दत्त शर्मा भी मौजूद रहेंगे। भारत विकास परिषद् एक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है। इसकी स्थापना 1963 में हुई थी। परिषद् का उद्देश्य है— समाज का हर दिशा में विकास करना। यह संगठन किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा नहीं है और पूरी तरह निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा करता है।

परिषद् 5 सिद्धांतों पर काम करती है:

संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण।
आज भारत में परिषद् की 1655 से ज्यादा शाखाएं हैं। करीब 85,000 परिवार इसके सदस्य हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में इसके कई सेवा केंद्र काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi सरकार जल्द लाएगी ब्लड डोनेशन ऐप, जरूरतमंदों को मिलेगी तुरंत मदद

परिषद् के मुख्य कार्य:
संस्कार: भारत को जानो प्रतियोगिता, समूहगान, महिला-बाल विकास कार्यक्रम, सामूहिक विवाह, गुरु वंदन-छात्र सम्मान कार्यक्रम।
सेवा: दिव्यांगों की मदद, वनवासी सेवा, स्वास्थ्य सेवाएं, रक्तदान, गांवों का विकास, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, नशा मुक्ति अभियान, आपदा राहत कार्य।
पर्यावरण: पौधारोपण, जल संरक्षण, तालाबों का पुनर्जीवन, प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे अभियान। परिषद् का मकसद समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सेवा और संस्कार फैलाना है।