DD News Recruitment for Anchor/Senior Correspondent - Salary up to ₹1,70,000!

DD News: दूरदर्शन में एंकर-स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट की भर्ती, सैलरी 1 लाख 70 हजार महीना!

TV
Spread the love

DD News: डीडी न्यूज़ स्टूडियो के अंदर और ग्राउंड रिपोर्टिंग में लोहा मनवा चुके एंकर्स को मौका दे रहा है। प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण भर्ती नोटिस जारी करते हुए डीडी न्यूज के लिए संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर सीनियर स्तर के मीडिया पेशेवरों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां दिल्ली स्थित डीडी न्यूज में की जाएंगी।

जारी विज्ञापन के अनुसार, प्रमुख रूप से एंकर-कम-सीनियर कॉरेस्पोंडेंट जैसे पदों पर ग्रेड के आधार पर चयन किया जाएगा। सभी नियुक्तियां अनुबंध पर होंगी।

तनख्वाह

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह लगभग ₹80,000 से ₹1,70,000 तक मानदेय दिया जाएगा। अंतिम सैलरी उम्मीदवार के अनुभव, शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तय की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन या संबंधित विषय में डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना आवश्यक है।

सीनियर पदों के लिए कम से कम 10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव अनिवार्य बताया गया है।

जरूरी स्किल्स

डीडी न्यूज ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार में निम्नलिखित क्षमताएं होनी चाहिए—

  • न्यूज रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज का अनुभव
  • कैमरे के सामने आत्मविश्वास और स्पष्ट उच्चारण
  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़
  • इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्टिंग और ब्रेकिंग न्यूज संभालने की क्षमता
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की समझ

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों की पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी और फिर इंटरव्यू के आधार पर अंतिम चयन होगा।

यह नियुक्ति पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। इसे नियमित सरकारी नौकरी नहीं माना जाएगा और इसमें पेंशन या अन्य स्थायी सरकारी लाभ उपलब्ध नहीं होंगे। अनुबंध की अवधि प्रारंभिक रूप से तय समय के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

आवेदन और अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- JOBS