16 अक्टूबर को नोएडा में होगा ‘दंगल’..तैयारी हो गई शुरू

दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News: नोएडा में 16 अक्टूबर को एक बार फिर से लोगों का बड़ा जमावड़ा लगने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी ऋषि पाल मेमोरियल ट्रस्ट (Rishi Pal Memorial Trust) की ओर से ऋषि पाल गोल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। ये आयोजन 16 अक्टूबर को ऋषि पाल पाल क्रीड़ा स्थल (Rishi Pal Pal Sports Ground) पर होगा। जिसमें एक लाख रुपए या इससे ज्यादा तक की इनामी कुश्ती (Wrestling) भी लड़ी जाएगी। इसका फैसला जल्द ही ट्रस्ट की ओर से लिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Delhi-NCR में भूकंप..हर तरफ मचा हड़कंप

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida के 238 निजी स्कूलों को लेकर बड़ी ख़बर..ज़रूर पढ़िए

इस कुश्ती में 150 से भी ज्यादा पहलवान अखाड़े में अपना दमख़म दिखाते नजर आएंगे। इससे पहले ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-15 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया था।

कुश्ती में बाल , महिला और पुरुष तीन वर्ग में आयोजन होना है। प्रतियोगिता का निर्णय के लिए एक पूरी टीम बनाई गई है। आपको बता दें कि यह दंगल किसान नेता दिवंगत ऋषि पाल की याद में हर वर्ष नया बांस में किया जाता है। 16 अक्टूबर 1994 को किसान नेता ऋषि पाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से दंगल और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है।

बच्चों के लिए खुलेगी लाइब्रेरी

अतर सिंह चौधरी ने बताया कि इस बार दंगल के साथ आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित करने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ (PCM) व अकाउंट विषयों के शिक्षक रखकर बच्चों की कोचिंग की जाएगी। साथ ही बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। इसमें बच्चों को उनके विषयों और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तक उपलब्ध कराई जाएंगी। वे यहां बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। बैठक में ट्रस्ट के ट्रस्टी धर्मवीर चौधरी, अजब कसाना, केसरी सिंह अवाना, कृपा राम शर्मा, सुमेर रावत आदि शामिल हुए।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi