Dainik Bhaskar: देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में शामिल दैनिक भास्कर समूह ने अपने डिजिटल विभाग के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। समूह ने भोपाल स्थित कार्यालय में शिफ्ट इंचार्ज (अंग्रेजी) पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
ये भी पढ़ें: News 24: न्यूज़24 में हिंदी और अंग्रेजी के पत्रकारों के लिए Vacancy
जारी विज्ञापन के अनुसार, इस पद के लिए ऐसे उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है जिन्हें डिजिटल न्यूज़रूम में काम करने का कम से कम पांच वर्ष का अनुभव हो। विशेष रूप से होमपेज कंटेंट प्रबंधन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवार की जिम्मेदारी दिनभर की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करने की होगी।
इसके अलावा उम्मीदवार की अंग्रेजी भाषा, व्याकरण और समाचार लेखन मानकों पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। ब्रेकिंग न्यूज और समय-सीमा आधारित कार्य वातावरण में काम करने का अनुभव भी आवश्यक बताया गया है।
दैनिक भास्कर समूह ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदकों को न्यूज़रूम सॉफ्टवेयर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS) और संपादकीय कार्यप्रणाली की अच्छी समझ होनी चाहिए। साथ ही प्रकाशन से पहले तथ्यों, हेडलाइन और कंटेंट का सत्यापन करने की क्षमता भी जरूरी होगी।
इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा careers@dbdigital.in पर भेज सकते हैं।
