Supertech इकोविलेज-2 में रहने वाले दंपत्ति को कैब ड्राइवर ने कुचला..हालत नाज़ुक

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि बिसरख थाना क्षेत्र में हिट एंड रन (Hit and Run) का दर्दनाक मामला सामने आया है। सुबह सुबह पति-पत्नी ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) पर निकले थे। तभी पीछे से एक कैब चालक ने कुचल दिया। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस घटना में पति-पत्नी को गंभीर चोट लगी है। उनका इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी स्थिति बेहद नाजुक है। पीड़ित के भाई ने इस मामले की पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन एसीपी हेमंत उपाध्याय का कहना है कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West की सोसायटी में बत्ती गुल..हंगामा फ़ुल

Pic Social Media

जानिए पूरा मामला

पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र का है। पीड़ित संजय रैना ने जानकारी दी कि उनका भाई संदीप रैना और भाभी सोनिया रैना सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। परिवार सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसाइटी में रहता है। सुबह लगभग 7:00 बजे पीछे से एक कैब चालक ने पति-पत्नी को कुचल दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भाई ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया, जहां पर उनकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: महागुन मंत्रा1 के निवासी नहीं देंगे मेंटेनेंस..जानिए क्यों?

पुलिस को नहीं है खबर

पीड़ित के मुताबिक उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। लेकिन इस मामले को लेकर एसीपी हेमंत उपाध्याय का कहना है कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है।