ख़त्म इंतज़ार..क्योंकि एक और नैशनल चैनल लॉन्चिंग को तैयार

TV

नैशनल न्यूज़ चैनल का इंटीरियर लगभग तैयार है। जोर-शोर से पत्रकारों की भर्ती की की जा रही है। चैनल के लुक एंड फील पर काम हो रहा है। चैनल के संपादक शमशेर सिंह लॉन्चिंग को लेकर रात-दिन एक किए हुए हैं। शमशेर सिंह मीडिया के सामने पल-पल का अपडेट रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: शमशेर सिंह के चैनल में एंकर से लेकर प्रोड्यूसर्स की भर्ती

आपको बता दें, इससे पहले शमशेर सिंह ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

‘जी हिन्दुस्तान’ में शमशेर सिंह की यह दूसरी पारी थी। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले शमशेर सिंह हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republi Bharat) में कार्यरत थे। शमशेर सिंह नवंबर 2018 से ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ जुड़े हुए थे और बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शमशेर सिंह आजतक, इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज़ में भी अहम पदों पर रह चुके हैं।
खबरीमीडिया की तरफ से शमशेर सिंह को उनके चैनल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

Read:- Shamsher Singh, Senior Journalist, Managing Editor, KhabriMedia, News Update, Latest News Hindi, Breaking News