मोदी सरकार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट..देखिए किसे मिला कौन-सा मंत्रालय?

TOP स्टोरी Trending चुनाव 2024 दिल्ली राजनीति
Spread the love

PM Modi Cabinet 2024: मोदी सरकार में मंत्रियों के बीच मंत्रालय (Ministry) का बंटवारा कर दिया गया है। पीएम आवास में हुई कैबिनेट (Cabinet) की बैठक के बाद ये फैसला किया गया है। किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिला, ये जानने के लिए पूरी लिस्ट यहां देखें।
ये भी पढ़ेः अनुराग ठाकुर से लेकर स्मृति ईरानी..जानिए मोदी कैबिनेट से कितने मंत्री आउट?

Pic Social Media

कैबिनेट (Cabinet) का गठन होने के बाद अब सभी की निगाहें पोर्टफोलियो (Portfolio) के बंटवारे पर है। अब देखना यह है कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में किस मंत्री के हिस्से में क्या आता है? मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल कुल कैबिनेट मंत्रियों में 25 बीजेपी के हैं और 5 मंत्री पद सहयोगी पार्टियों को दिए गए हैं।

वहीं, स्वतंत्र प्रभार के साथ 5 सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है। जिनमें तीन बीजेपी, जयंत चौधरी के रूप में एक आरएलडी और प्रतापराव जाधव के रूप में एक शिवसेना से शामिल किए गए हैं। इस बीच नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर आज यानी सोमवार की शाम 5 बजे होगी।

पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव को मिले ये विभाग

पीयूष गोयल को कॉमर्स मंत्रालय मिला है। वहीं भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय

हरदीप सिंह पुरी को फिर से पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गिरीराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है।

जेपी नड्डा को स्वास्थ्य तो सिंधिया को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और दूरसंचार मंत्रालय 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और दूरसंचार मंत्रालय दिया गया है।

प्रह्लाद जोशी को खाद्य, उपभोक्ता और रिन्यूएबल एनर्जी

प्रह्लाद जोशी का इस बार विभाग बदला गया है। उन्हें इस बार खाद्य, उपभोक्ता और रिन्यूएबल एनर्जी विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

इन मंत्रियों को मिले ये विभाग

एनडीए सरकार में सहयोगी दल टीडीपी के नेता राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला है। वहीं अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय को जिम्मेदारी मिली है। वहीं सुरेश गोपी और राव इंद्रजीत सिंह को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

सीआर पाटिल जलशक्ति तो धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री

सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग दिया गया है। वहीं धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जेडीएस के कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्री बनाया गया है।

निर्मला सीतारमण को फिर वित्त मंत्रालय

निर्मला सीतारमण को फिर वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जीतन राम मांझी को MSME विभाग

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के इकलौते सांसद और मोदी कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ सदस्य (79) जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उनके इस विभाग में शोभा करंदलाजे को राज्य मंत्री बनाया गया है।

राजनाथ सिंह फिर बने रक्षा मंत्री

लखनऊ से लगातार सांसद बनते आ रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

शिवराज सिंह को भी दो विभागों की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामिण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय

मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खट्टर हरियाण के पूर्व सीएम हैं और उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर जीता है। श्रीपद नाईक को इन विभागों का राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।

नितिन गडकरी को मिल सकता है सड़क परिवहन मंत्रालय

मोदी 3.0 में भी नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। उनके साथ इस मंत्रालय के लिए दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इनमें एक अजय टमटा और एक हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं।

मोदी कैबिनेट मीटिंग लिया गया ये पहला फैसला

मोदी कैबिनेट की पहली बैठक में जो फैसला सामने आया है, उसके अनुसार पीएम आवास योजना को और एक्सटेंड किया गया है। सामने आया है कि पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ नए घर बनवाए जाएंगे। इसके पहले 4.21 करोड़ घर बन चुके हैं। सोमवार को पीएम मोदी की कैबिनेट की पहली मीटिंग हुई, जिसके तहत ये फैसला लिया गया है।