CM Saini

CM Saini ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दाहिसरा गांव के पास यमुना नदी के घाट का किया दौरा

हरियाणा
Spread the love

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित दाहिसरा गांव के पास यमुना नदी के घाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यमुना के पानी का आचमन किया और नदी के पवित्र जल का पूजन किया।
ये भी पढ़ेः Haryana: हीमोफीलिया और थैलीसीमिया से पीड़ितों के लिए पेंशन की आयु सीमा समाप्त: आरती राव
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि केजरीवाल साहब का झूठ बोलना पुरानी आदत बन चुकी है, और पिछले 10 सालों में काम करने की बजाय वह लोगों को डराने के लिए झूठ बोलते रहे हैं।

मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लिए गए सैंपल की रिपोर्ट को पेश करते हुए अरविंद केजरीवाल के झूठ की पोल खोल दी। रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा की सीमा पर यमुना नदी का जल मानकों के हिसाब से पूरी तरह साफ है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केजरीवाल से मांग की कि वह दिल्ली और हरियाणा के लोगों से अपने झूठे बयानों के लिए माफी मांगें।

ये भी पढ़ेः Haryana: गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पंचकूला के लिए लिंक अधिकारी नियुक्त

सीएम नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना की सफाई के लिए दिल्ली को साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए की राशि दी थी, लेकिन केजरीवाल के पास इस बजट का कोई हिसाब नहीं है।