CM Nayab Saini: हरियाणा में बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 दिन के कार्यकाल में 10 बड़े फैसले लेकर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है।
CM Nayab Saini: हरियाणा में बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 दिन के कार्यकाल में 10 बड़े फैसले लेकर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। इन फैसलों में युवाओं के लिए 25,000 नौकरियों का ऐलान, CET पास बेरोजगारों को 9 हजार रुपए प्रति माह भत्ता देने का वादा और महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं। सीएम सैनी ने आगामी रोडमैप को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का भी ऐलान किया है।
ये भी पढ़ेः Haryana News: महाराजा अग्रसेन का युग हमारे लिए प्रेरणा: CM Nayab Saini

युवाओं को 2 लाख नौकरियां देने का वादा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 5 साल के कार्यकाल में युवाओं को 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया। इसके अलावा, 100 दिनों में लिए गए फैसलों की सूची में युवाओं के लिए 25,000 नौकरियों का ऐलान भी शामिल है। चुनाव से पहले इन नौकरियों का ऐलान हुआ था, लेकिन चुनाव आयोग की शिकायत के बाद भर्ती पर रोक लग गई थी। सत्ता में आते ही सीएम सैनी ने नियुक्ति पत्र बांटने के आदेश दिए थे।
मुफ्त इलाज की सुविधा
मुख्यमंत्री सैनी ने सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया, जिससे किडनी रोग से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। यह सुविधा मेडिकल कॉलेजों में भी लागू की गई है।
एमएसपी पर फसल खरीद और 48 घंटे में भुगतान
सैनी सरकार ने 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने का ऐलान किया था। इस फैसले को लागू करते हुए किसान को 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा, जबकि पहले यह समय सीमा 72 घंटे थी।
500 रुपए में गैस सिलेंडर और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं
मुख्यमंत्री ने हर घर गृहणी योजना के तहत 13 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया। इसके अलावा, महिला कर्मचारियों के लिए नाइट शिफ्ट के दौरान गाड़ी उपलब्ध कराने का भी फैसला लिया गया। साथ ही, सीएम ने यह भी कहा कि महिला कर्मचारियों को उनके मनचाहे जिले में तैनाती दी जाएगी।
अनुसूचित जाति आरक्षण और अग्निवीरों के लिए आरक्षण
सैनी सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण में वर्गीकरण लागू करने का फैसला लिया। इसके अलावा, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 15% आरक्षण और पेंशन देने का भी ऐलान किया गया है।
किसानों की भूमि की सुरक्षा
किसानों की भूमि सुरक्षा के लिए कृषि भूमि पट्टा विधेयक 2024 पास किया गया। इसके तहत, पट्टे पर जमीन लेने के लिए एग्रीमेंट अनिवार्य कर दिया गया और 20 साल से ज्यादा समय से कृषि भूमि पर काबिज पट्टेदारों को मालिकाना हक दिया गया।
संविदा कर्मियों के लिए नौकरी सुरक्षा
हरियाणा सरकार ने संविदा कर्मचारियों के लिए जॉब सिक्योरिटी देने वाला बड़ा फैसला लिया है। अब संविदा कर्मियों की सेवामुक्ति की उम्र 58 साल तक कर दी गई है।
ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी
सरकारी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि में 25% तक बढ़ोतरी की गई है। अब कर्मचारियों को 25 लाख रुपए तक ग्रेच्युटी मिल सकेगी, जबकि पहले यह सीमा 20 लाख रुपए थी।
ये भी पढ़ेः Haryana: CM Nayab Saini ने जन्मदिन पर स्वच्छता नायकों का किया सम्मान
बेरोजगारों को भत्ता
सीएम सैनी ने घोषणा की है कि CET पास बेरोजगारों को यदि 1 साल तक नौकरी नहीं मिलती है, तो उन्हें 2 साल तक हर महीने 9 हजार रुपए भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही, CET को संशोधित किया गया है, जिससे C और D ग्रुप के लिए भर्ती की संख्या बढ़ाई जाएगी।
