करनाल उपचुनाव के लिए 6 मई को नामांकन दाखिल करेंगे CM नायब सिंह सैनी

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि सीएम सैनी (CM Saini) करनाल विधानसभा (Karnal Assembly Constituency) से उपचुनाव लड़ेगें। 25 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए सीएम नायब सैनी (CM Naib Saini) 6 मई यानी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। आपको बता दें कि पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर (Former CM Manohar Lal) के इस्तीफा देने के बाद करनाल विधानसभा सीट खाली हो गई थी। अब यहां हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी विधानसभा का उपचुनाव लड़ेंगे और पूर्व सीएम मनोहर लाल (Former CM Manohar Lal) करनाल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Haryana के CM नायब सैनी भी डॉली चायवाला के मुरीद..देखिए तस्वीरें

Pic Social media

आपको बता दें कि 13 मार्च को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी दिन नायब सिंह सैनी ने नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए थे। उनके साथ पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। उसके बाद नायब सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल की थी। विधानसभा में ही पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल से इस्तीफा देने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि करनाल सीएम सिटी (CM City) ही बना रहेगा। उन्होंने उसी समय संकेत दे दिए थे कि वे सीएम नायब सैनी के लिए करनाल सीट खाली कर रहे हैं। बिना विधायक बने नायब सिंह सैनी 6 महीने यानी 11 सितंबर तक मुख्यमंत्री के रूप में रह सकते हैं।

इसके साथ ही लोकसभा चुनावों के लिए मैदान में उतरे गुरुग्राम (Gurgaon) के प्रत्याशी राव इंद्रजीत 29 अप्रैल, अम्बाला प्रत्याशी बंतो कटारिया 1 मई को, हिसार प्रत्याशी रणजीत चौटाला, भिवानी- महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी धर्मबीर सिंह और कुरुक्षेत्र के प्रत्याशी नवीन जिंदल 2 मई को नामांकन करेंगे तो वहीं 3 मई को सोनीपत प्रत्याशी मोहन लाल बड़ोली, रोहतक के प्रत्याशी अरविंद शर्मा नामांकन करेंगे। इनके बाद 4 मई को सिरसा प्रत्याशी अशोक तंवर और फरीदाबाद प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर 6 मई को नामांकन फार्म भरेंगे।