CM मान ने की CM केजरीवाल की तारीफ..बोले उनके विकास के सपने को आगे बढ़ा रहे हैं

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल की तारीफ की। सीएम मान बोले उनके विकास के सपने को आगे बढ़ा रहे हैं। दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं। इसके बाद चुनाव प्रचार (Election Campaign) में आम आदमी पार्टी में जान आ गई है। जेल से बाहर आते ही सीएम केजरीवाल ताबड़तोड़ रोड शो कर रहे हैं। लोगों से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को वोट देने की अपील कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab के किसानों को CM मान ने बड़ी खुशखबरी दे दी

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) पूरी तरह पार्टी की कमान संभाले रहे। कई राज्यों में रोड शो करते रहे। पंजाब में चुनाव प्रचार (Election Campaign) की बागडोर अपने हाथ में लेकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया।

इस दौरान सीएम मान ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सोच है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को तो गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन एक विचार को कभी गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल को तानाशाही का शत्रु कहा।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जबरदस्त काम कर रहे

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के काम करने से हर कोई प्रभावित हो रहे हैं। पूरे देश के लोग उन्हें प्यार करते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जबरदस्त काम कर रहे हैं। पंजाब में भी उनकी नीति का पालन किया जा रहा है। दिल्ली के तर्ज पर अब पंजाब भी काफी आगे बढ़ने लगा है।

हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे

पंजाब में इस बार हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। सीएम केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य पार्टी के नेता ‘आप’ का दामन थाम रहे हैं। लोगों को अरविंद केजरीवाल का विकास मॉडल पसंद आ रहा है।