Chandigarh Mayor Election से जुड़ी बड़ी खबर पढ़िए
Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि चंड़ीगड़ मेयर इलेक्शन के नतीजों पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने बड़ा बयान दिया है। पंजाब सरकार के मंत्री चीमा ने कहा कि चुनाव के बाद जो आंकड़े आए, उसमें 17 वोट आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को और 19 वोट भाजपा को मिले, ऐसा ही डिप्टी और सीनियर डिप्टी मेयर में भी हुआ, जब 19 वोट कांग्रेस (Congress) को और 17 वोट बीजेपी को मिले… इससे साफ है कि असल गठबंधन बीजेपी और कांग्रेस के बीच था और इसलिए उन्होंने आप मेयर की पीठ में छुरा घोंपा।
ये भी पढे़ंः Punjab News: फर्जी रजिस्ट्रेशन प्लेट नंबर PB35AE1342 वाले वाहन के बारे में

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आप ने ईमानदारी से कांग्रेस को वोट दिया, जिसके कारण से उन्हें बहुमत मिल सका… यही वे (कांग्रेस) दिल्ली में कर रहे हैं, इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे कांग्रेस को वोट न करें, क्योंकि उनके लिए कोई भी वोट भाजपा को जाता है।
दिल्ली के पंजाब भवन के बाहर से शराब, नकदी और आप के प्रचार सामग्री से भरी गाड़ी जब्त किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी तुच्छ राजनीति करती है और उस गाड़ी का पंजाब की मान सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। इसे बीजेपी ने प्लांट किया था, इसकी जांच होनी चाहिए और इसके पीछे जो लोग हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
मंत्री चीमा ने कहा कि वे चाहे जितनी भी राजनीति करें, वे दिल्ली में हारेंगे। हम एक्शन लेगें और देखेंगे कि जांच आगे कैसे बढ़ती है, क्योंकि वह गाड़ी न तो पंजाब सरकार की है और न ही किसी व्यक्ति की पंजाब, यह बीजेपी का है… जब जांच आगे बढ़ेगी, तो पता चलेगा कि वाहन भाजपा का है।
ये भी पढे़ंः Delhi: यमुना के मुद्दे को लेकर CM मान और मुख्यमंत्री आतिशी ने की EC से मुलाकात, जानिए पूरा मामला
आपको बता दें, चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हरप्रीत कौर को कुल 19 वोट मिले। वहीं, आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार प्रेमलता के पक्ष में 17 वोट पड़े। नंबरगेम आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में था, लेकिन बाजी बीजेपी ने मार ली।
पिछली बार हुई थी बीजेपी की जमकर किरकिरी
साल 2024 के चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट रद्द होने के कारण से बीजेपी जीत तो गई, लेकिन पूरे देश में उसकी किरकिरी हुई। सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी के पक्ष में आए फैसले को कैंसिल कर दिया था और आप के मेयर प्रत्याशी को विजेता घोषित किया था। कोर्ट ने काउंटिंग के फर्जीवाड़े को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे। बीजेपी पर आरोप लगा कि ऑब्जर्वर के जरिए पार्टी ने वोटों की गिनती में धांधली कराई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी खूब वायरल हुआ था।
