गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर CM मान ने दी बधाई..ट्वीट कर लिखा-साहिब-ए-कमाल

पंजाब

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी जयंती पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान ने ट्वीट करते हुए लिखा की साहिब-ए-कमाल, संत सिपाही, महान नेता कलगी पातशाह धन धन साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी खालसा पंथ की स्थापना और पूरे सिख समुदाय की पूरी दुनिया में एक अलग पहचान है, आज गुरु साहिब की जयंती पर देश-विदेश में रहने वाले सभी अनुयायियों को बधाई।

ये भी पढ़ेंः CM मान के निर्देशों के अंतर्गत ज़मीन के इंतक़ालों के 50796 मामले निपटाएँ: जिम्पा

जानिए गुरु गोबिंद सिंह को

“चिड़ियां नाल मैं बाज लड़ावां गिदरां नुं मैं शेर बनावां सवा लाख से एक लड़ावां तां गोविंद सिंह नाम धरावां” सिखों के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह द्वारा 17 वीं शताब्दी में कहे गए ये शब्द आज भी अक्सर सुनने को मिल ही जाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी गोबिंद राय के रूप में पटना में जन्म लिए थे, जो दसवें सिख गुरु बने। श्री गोविंद सिंह एक आध्यात्मिक नेता, योद्धा, कवि और दार्शनिक भी थे। वह औपचारिक रूप से 9 साल की उम्र में सिखों के नेता और रक्षक बन गए थे। आपको बता दें कि नौवें सिख गुरु और उनके पिता गुरु तेग बहादुर औरंगजेब के समय में इस्लाम धर्म स्वीकार करने से मना कर दिए थे। गुरु गोबिंद जी ने अपनी शिक्षाओं और दर्शन के माध्यम से सिख समुदाय का नेतृत्व किया और जल्द ही ऐतिहासिक महत्व प्राप्त कर लिया। वह खालसा को संस्थागत बनाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपनी मृत्यु से पहले 1708 में गुरु ग्रंथ साहिब को सिख धर्म का पवित्र ग्रंथ घोषित किया था।