CM Maan

परिवार समेत सचखंड श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए नांदेड़ जाएंगे CM Maan

पंजाब
Spread the love

पंजाब के CM Maan आज नांदेड़ जाएंगे।

CM Maan: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) आज नांदेड़ जाएंगे। इस दौरान सीएम मान सचखंड श्री हजूर साहिब (Sachkhand Sri Hazur Sahib) में परिवार समेत नतमस्तक होंगे। वह दोपहर 2 बजे वहां पर पहुंचेंगे। इसके बाद 3 घंटे वह वहां पर रहेंगे। जबकि शाम 5 बजे वह मुंबई के लिए रवाना होंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: मैं पंजाब को बुलंदियों पर देखना चाहता हूं: CM Maan

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

CM ऑफिस की तरफ से यह जानकारी दी गई है। लेकिन गत एक सप्ताह से सीएम मान लगातार दौरों पर हैं। पहले हरियाणा चुनाव को लेकर चुनावी सभाएं कर रहे थे। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह और फिर रक्षा बंधन को लेकर प्रोग्राम थे।

ये भी पढ़ेः Punjab: हड़ताल पर नहीं जाएंगे तहसीलदार..कैबिनेट मंत्री जिम्पा के साथ बैठक के बाद फैसला

यह सिख धर्म के 5 तख्तों में से एक है

हजूर साहिब को तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब (Sachkhand Sri Hazur Sahib) अचल नगर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। यह सिख धर्म के 5 तख्तों में से एक है। यहां पर स्थित गुरुद्वारा साहिब का निर्माण महाराजा रणजीत सिंह ने करवाया था। श्री गुरु गोबिंद सिंह ने अपने जीवन के आखिरी दिन इसी स्थान पर बिताए थे। वहीं 7 अक्टूबर 1708 में वह दिव्य ज्योति में लीन हुए थे।