CM Maan

CM Maan की ओर से ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान की शुरुआत

पंजाब
Spread the love

कहा, राज्य के सरकारी अस्पतालों में डेंगू की नि:शुल्क जांच की जाएगी

लोगों से आवश्यक सावधानियां अपनाते हुए डेंगू के खिलाफ इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान

CM Maan: राज्य में में डेंगू के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान को शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डेंगू और जलजनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़े: Punjab: NRIs के लिए CM Maan का बड़ा तोहफा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मई महीने से ब्रीडिंग चेकिंग के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया था, जिसमें मई और जून के महीनों में 300 ब्रीडिंग चेकर्स की भर्ती की गई थी, जिसे जुलाई महीने में बढ़ाकर 1200 कर दिया गया है। सीएम भगवंत सिंह मान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए यह जन जागरूकता अभियान चलाया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी जिलों में 47 सेंटीनेल सर्विलांस अस्पतालों की पहचान की गई है और राज्य में डेंगू की जांच के लिए एनएस-1 किट्स और आईजीएम किट्स उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा डेंगू और चिकनगुनिया के टेस्ट नि:शुल्क किए जा रहे हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि डेंगू के पूर्ण उन्मूलन के लिए राज्य के प्रमुख विभागों जैसे स्थानीय सरकार, ग्रामीण विभाग, शिक्षा और अन्य विभागों की सेवाएं ली जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए यह अभियान मच्छरों के पूर्ण उन्मूलन पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने लोगों से डेंगू के खिलाफ डटकर मुकाबला करने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए इस अभियान की सफलता के लिए युद्धस्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब के इस National Highway से गुजरने वाले लोगों को जल्द मिलेगी अच्छी खबर

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग गतिविधियों को तेज करने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के साथ-साथ मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों को काम में लगाने के लिए कहा।

सीएम भगवंत सिंह मान ने डेंगू के प्रसार से बचने के लिए लोगों से अपने घरों और आसपास की सफाई बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है और डेंगू के उन्मूलन के लिए सभी साझेदारों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।