CM Maan

CM Maan की ओर से भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा

पंजाब
Spread the love

ओलंपिक में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीतने पर टीम को दी बधाई

स्पेन पर ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम की सराहना

CM Maan: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित मैच में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर किया।
ये भी पढ़ेः 20 साल बाद जागे लोग और बांग्लादेशी PM..CM Maan का इशारो में बड़ा हमला

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यहां एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने कांस्य पदक के लिए हुए मैच के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन कर स्पेन को 2-1 से हराकर पूरे देश का नाम रोशन किया है।

हॉकी टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वाइस-कप्तान सहित 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में शानदार हॉकी खेली। हरमनप्रीत सिंह ने 10 गोल किए। इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार की नीति के अनुसार एक-एक करोड़ रुपए के नकद इनाम से नवाजा जाएगा।

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि 52 साल बाद पहली बार भारत ने ओलंपिक में हॉकी में लगातार दो बार पदक जीता है। भारत ने टोक्यो और पेरिस में हुई ओलंपिक खेलों में अब लगातार दो पदक जीते हैं। इससे पहले लगातार दो पदक 1968 में मैक्सिको और 1972 के म्यूनिख में जीते गए थे।

ये भी पढ़ेः Vinesh Phogat के गांव पहुंचे CM Maan.. कुश्ती संघ पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल की पुरानी शान को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्पेन के खिलाफ इस शानदार जीत से पूरी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और यह जीत खेल इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगी। टीम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि टीम ने एक बार फिर देश के महान हॉकी खिलाड़ियों की शानदार विरासत को बनाए रखा है।