दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को CM केजरीवाल का दिवाली गिफ्ट

दिल्ली

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Delhi Govt Diwali Bonus Order 2023 : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने दिवाली के मौके पर दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सीएम केजरीवाल ने दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला लिया है। सीएम के इस फैसले से दिल्ली सरकार (Delhi Government) के 80 हजार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। इस बोनस को देने में 56,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
to subscribe please click tau.id/2iy6f and access our live channel

Pic Social Media


ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा के 25 हजार फ्लैट खरीदारों का सपना टूटा
सीएम अरविंद केजरीवाल के मुताबिक दिवाली पर सरकार ग्रुप बी (GROUP B) और सी (C) के कर्मचारियों को बोनस देगी। इस दौरान सीएम ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हमने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सात हजार रुपये का बोनस देने का ऐलान किया है।
80 हजार कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह त्यौहारों का मौसम चल रहा है। दिल्ली सरकार ने यह तय किया है कि दिल्ली सरकार के सभी ग्रुप बी और सी ग्रेड के कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। दिल्ली सरकार के 80 हजार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। जिसके लिए 56 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस बोनस को देने में 56,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों को किया पक्का
वहीं इससे पहले दिल्ली सरकार ने पांच हजार निगम कर्मचारियों को पक्का किया था। दिवाली से पहले पांच हजार सफाई कर्मचारी नियमित किया गया। निगम के सफाई कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार ने तोहफा दिया। पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है इसके साथ ही 3100 डीबीसी कर्मचारियों को मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) बनाया गया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने कि लिए और कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए समानांतर एजेंसी लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इन सभी प्रस्ताव को मंगलवार को सदन में पास किया गया। मेयर ने कहा कि स्थायी समिति के गठन के बाद इन प्रस्ताव को और आगे ले जाया जाएगा।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi