City Spidy-मदरहुड हॉस्पिटल की मुहिम, ‘Be your own hero’

हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

ज्योति शिंदे, एडिटर, खबरीमीडिया

आमतौर पर ज्यादातर महिलाएं अपनी स्वास्थ्य समस्याओं की अनदेखी करती हैं और समय पर डॉक्टर के पास इलाज के लिए नहीं जाती हैं। खासकर यौन समस्याओं के बारे में ज्यादातर महिलाएं खुलकर बात नहीं करना चाहती। और डॉक्टर को भी अपनी परेशानी बताने में संकोच करती हैं।

वहीं काम और जिम्मेदारियों में उलझी कुछ महिलाएं स्वास्थ्य परीक्षण कराने का समय नहीं निकाल पाती। और बीमार पड़ने पर डॉक्टर के पास जाने के बजाय घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। समय पर इलाज न होने के कारण बीमारियां गंभीर हो जाती हैं और सेहत बिगड़ने लगती है।

इसी समस्या को दूर करने के लिए City Spidy ने मदरहुड हॉस्पिटल(Motherhood Hospital) नोएडा के साथ मिलकर सुपरटेक ईकोविलेज-1 में ‘Be your own hero’ कार्यक्रम का आयोजन किया। ईकोविलेज-1 के ईको क्लब2 में आयोजित कार्यक्रम के संचालन में नेफोवा की Vice President रंजना सूरी भारद्वाज ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं। जिन्होंने Senior Gynecologist(स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर मंजू गुप्ता(Dr Manju Gupta) से सवाल-जवाब किए। महिलाओं ने मोनोपॉज, पीरियड्स, हार्मोनल डिसऑर्डर, डिस्चार्ज, सर्वाइकल कैंसर समेत कई अहम समस्याओं पर खुलकर बात की।

डॉक्टर ने भी सभी सवालों का बारी-बारी से जवाब दिया। कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर आखिर तक का संचालन City Spidy की मैनेजर प्रगना सोनी ने किया।

कार्यक्रम बेहद सफल रहा। कार्यक्रम  में उपस्थित महिलाओं की हौसलाअफजाई के लिए मोमेंटो और गिफ्ट भी दिए गए।

साथ ही अपने स्वास्थय के प्रति जागरूक रहने की नसीहत भी दी गई। डेली रूटिन को बेहतर बनाने के लिए योग, टहलना, पानी ज्यादा पीना, तनाव कम लेने की सलाह दी गई।

वहीं सर्वाइकल कैंसर को जड़ से मिटाने के लिए और डर दूर करने के लिए डॉक्टर मंजू गुप्ता ने वैक्सीनेशन की जानकारी दी और कहा कि 6 महीने में तीन डोज लेने से महिलाएं इस बीमारी से 80% निजात पा सकती हैं।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के लिए मदरहुड हॉस्पिटल की तरफ एक दिन का Consultation फ्री देने का वादा भी किया है। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे गेम्स भी रखे गए।

यही नहीं Be your own hero के तहत 500 से ज्यादा महिलाओं को जागरूक किया जा चुका है।

डॉक्टर मंजू गुप्ता का साफ कहना था कि महिलाएं यौन समस्या को लेकर अपनी झिझक दूर करें और डॉक्टर से सभी मुद्दों पर खुलकर बात करें। तभी वो असल मायनों में Be your own hero बन पाएंगी।

READ: Motherhood Hospital, City Spidey, khabrimedia, Latest Noida News, Supertech Ecovillage1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *