ईकोविलेज-1 में चित्रगुप्त महाराज की जय-जय

दिल्ली NCR
Spread the love

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक ईकोविलेज-1 में आज धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें सोसायटी के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

खास मौके पर विधि विधान से भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की गई। पूजा में मौजूद लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलम, दवात, कॉपी व पुस्तक की पूजा की साथ ही भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज से सुख संपत्ति की कामना की।

हर साल भाई दूज के मौके पर चित्रगुप्त पूजा का मनाया जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार मृत्यु के देवता भगवान यम के सहयोगी चित्रगुप्त को सभी मनुष्यों के कर्मों के रिकॉर्ड रक्षक के रूप में जाना जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त मनुष्यों के सभी पापों और गुणों का रिकॉर्ड रखते हैं और पाप करने वालों को दंड भी देते हैं।

Read: Chitrtagupta Puja-Supertechecovillage-1, Noida Extension-Khabrimedia