Chhattisgarh News: रायपुर, 8 जून 2026। वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, सुरक्षित और खुशहाल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा जिले के अंबिकापुर में ‘सियान गुड़ी’ (वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर) की शुरुआत की गई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थापित इस केंद्र का शुभारंभ वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने समाज कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में किया। यह पहल बुजुर्गों के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर: ओ.पी. चौधरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और बेहतर जीवन को ध्यान में रखते हुए सियान गुड़ी की स्थापना की गई है। यहां बुजुर्गों को आवश्यक सुविधाओं के साथ आत्मीयता और सकारात्मक माहौल मिलेगा, जिससे वे स्वयं को अकेला महसूस नहीं करेंगे।

स्वास्थ्य, योग और मनोरंजन की मिलेगी सुविधा
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में कई बार बुजुर्ग अकेलेपन का अनुभव करते हैं। ऐसे में सियान गुड़ी उनके लिए सामाजिक जुड़ाव और मनोरंजन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि यहां योग और प्राणायाम, फिजियोथेरेपी, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, पुस्तकालय, पारिवारिक परामर्श, सांस्कृतिक गतिविधियां, इंडोर गेम्स, स्वल्पाहार और भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह केंद्र सप्ताह में छह दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा और इसकी क्षमता 25 लोगों की होगी।
बुजुर्गों के साथ खेली कैरम और लूडो
शुभारंभ समारोह के दौरान मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ कैरम और लूडो खेलकर आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर बुजुर्गों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर और छड़ी भी वितरित की गई। इस आयोजन ने बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास की नई चमक दिखाई।
समाज कल्याण विभाग के सहयोग से होगा संचालन
मनेंद्रगढ़ रोड स्थित इस डे-केयर सेंटर का संचालन समाज कल्याण विभाग के सहयोग से अनामिका वेलफेयर सोसायटी, अंबिकापुर द्वारा किया जाएगा। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक यहां दिनभर विभिन्न स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का लाभ उठा सकेंगे। कार्यक्रम में विधायक श्री प्रबोध मिंज, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
‘सियान गुड़ी’ की शुरुआत से अंबिकापुर के बुजुर्गों को एक ऐसा मंच मिलेगा, जहां वे न केवल समय व्यतीत कर सकेंगे, बल्कि सामाजिक जुड़ाव, स्वास्थ्य सुविधाओं और सम्मानपूर्ण वातावरण के साथ बेहतर जीवन का अनुभव भी कर सकेंगे।