Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का आयोजन 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में आम जनता, साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और युवाओं की सुविधा के लिए शासन द्वारा सुगम और निःशुल्क यातायात व्यवस्था की गई है।
आम नागरिकों के लिए विशेष बस सुविधा
उत्सव स्थल तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल छह विशेष बस रूट निर्धारित किए गए हैं। ये बसें तीनों दिन सुबह 9 बजे, 10:30 बजे, दोपहर 12 बजे, 1:30 बजे, 3 बजे और शाम 4:30 बजे तय समय के अनुसार संचालित होंगी, जिससे लोग बिना किसी परेशानी के उत्सव में शामिल हो सकें।
टाटीबंध से पुरखौती मुक्तांगन तक सीधा मार्ग
रूट क्रमांक 1 टाटीबंध से शुरू होकर सरोना, रायपुरा चौक, कुशालपुर, भाठागांव चौक, संतोषी नगर चौक, पचपेड़ी नाका, एमएमआई, देवपुरी, डूमरतराई, माना मोड़, टेमरी और माना कैंप होते हुए पुरखौती मुक्तांगन पहुंचेगा।
रेलवे स्टेशन से उत्सव स्थल तक सुविधा
रूट क्रमांक 2 रेलवे स्टेशन से फाफाडीह चौक, डी नगर, मेकाहारा, शास्त्री चौक, कालीबाड़ी, सिद्धार्थ चौक, पचपेड़ी नाका, एमएमआई, देवपुरी, डूमरतराई, माना मोड़, टेमरी और माना कैंप होते हुए नवा रायपुर स्थित उत्सव स्थल तक जाएगा।

Chhattisgarh News: तेलीबांधा और वीआईपी चौक होते हुए पहुंच
रूट क्रमांक 3 रेलवे स्टेशन से फाफाडीह चौक, मेकाहारा, घड़ी चौक, गांधी उद्यान, भगत सिंह चौक, तेलीबांधा, अवंतीबाई चौक, पं. दीनदयाल चौक, वीआईपी चौक, कृषि विश्वविद्यालय, लाभांडी, जोरा और कैपिटल कॉम्प्लेक्स के रास्ते पुरखौती मुक्तांगन पहुंचेगा।
यूनिवर्सिटी क्षेत्र से सीधी सेवा
रूट क्रमांक 4 यूनिवर्सिटी गेट से साइंस कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज, आश्रम, आमापारा, आज़ाद चौक, कालीबाड़ी, सिद्धार्थ चौक, पचपेड़ी नाका, एमएमआई, देवपुरी, डूमरतराई, माना मोड़, टेमरी और माना कैंप होते हुए उत्सव स्थल तक चलेगा।
मोवा और पंडरी क्षेत्र से सुविधा
रूट क्रमांक 5 कचना से मोवा, लोधीपारा, पंडरी, शास्त्री चौक, कालीबाड़ी चौक, सिद्धार्थ चौक, पचपेड़ी नाका, महावीर नगर, तेलीबांधा, अवंतीबाई चौक, पं. दीनदयाल चौक, वीआईपी चौक, कृषि विश्वविद्यालय, लाभांडी, जोरा और कैपिटल कॉम्प्लेक्स के रास्ते पुरखौती मुक्तांगन पहुंचेगा।
भाठागांव से नवा रायपुर तक सीधा रूट
रूट क्रमांक 6 भाठागांव से पचपेड़ी नाका, एमएमआई, देवपुरी, डूमरतराई, माना मोड़, टेमरी और माना कैंप होते हुए नवा रायपुर स्थित उत्सव स्थल तक संचालित किया जाएगा।
Chhattisgarh News: साहित्य और संस्कृति का तीन दिवसीय महाकुंभ
रायपुर साहित्य उत्सव–2026 छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी से जोड़ने का सशक्त मंच बनेगा। इस दौरान देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, कलाकार, पत्रकार और रंगकर्मी सहभागिता करेंगे।
संवाद, कविता और विचार मंथन का मंच
उत्सव में साहित्यिक संवाद, परिचर्चाएं, कविता पाठ, कथा सत्र, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कला प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे, जो समकालीन विषयों पर सार्थक विमर्श को नई दिशा देंगे।
ओपन माइक से युवाओं को मिलेगा मंच
उत्सव के अंतर्गत ओपन माइक सत्र का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक, युवा और नवोदित रचनाकार कविता, कहानी, गीत या नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
पुस्तक प्रेमियों के लिए विशेष व्यवस्था
आयोजन स्थल पर देश के प्रमुख प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल लगाई जाएंगी, जहां पाठकों को विभिन्न विषयों और भाषाओं की पुस्तकों से परिचित होने और उन्हें खरीदने का अवसर मिलेगा।
ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा
रायपुर साहित्य उत्सव–2026 में भाग लेने के इच्छुक नागरिक, विद्यार्थी और साहित्य प्रेमी आधिकारिक वेबसाइट www.raipursahityautsav.org के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते हैं।
