Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन का असली मतलब है कि उसका असर लोगों की ज़िंदगी में दिखे और सरकारी दफ्तरों के कामकाज में भी साफ नजर आए। यह बात उन्होंने नवा रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 कार्यक्रम में कही।
ई-प्रगति पोर्टल की हुई शुरुआत
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ई-प्रगति पोर्टल लॉन्च किया। इसके जरिए अब छत्तीसगढ़ में 25 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाले सभी सरकारी निर्माण कार्यों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। मंजूरी, बजट, मजदूरी, भुगतान और काम की प्रगति – सब कुछ एक ही प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।
Chhattisgarh News: 5 विभाग और 5 जिले हुए सम्मानित
सुशासन और नए कामों के लिए राज्य के 5 विभागों और 5 जिलों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया। इससे अच्छे काम करने वाले अधिकारियों को आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
डिजिटल सेवाओं से आसान हुआ जीवन
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचायतों में शुरू हुए अटल डिजिटल सेवा केंद्रों से अब ग्रामीणों को आधार, पेंशन, बैंकिंग और बिल भुगतान जैसी सेवाएं एक ही जगह मिल रही हैं। सरकार की कोशिश है कि हर सेवा ऑनलाइन और आसान बने।
Chhattisgarh News: नए सुधार, नई सोच
पिछले दो साल में सरकार ने 400 से ज्यादा नियमों में सुधार किया है। पुराने और बेकार नियम हटाए गए हैं ताकि लोगों का काम जल्दी हो और प्रशासन ज्यादा तेज़ बने।
ई-ऑफिस से तेज़ हुआ काम
सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू होने से अब फाइलें जल्दी आगे बढ़ रही हैं। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार के मौके कम हुए हैं। जल्द ही यह सिस्टम पूरे राज्य में लागू होगा।
जनता से सीधा संवाद
सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू करने जा रही है, जिससे लोगों की शिकायतों का समाधान जल्दी होगा। साथ ही सुशासन तिहार के जरिए लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया है।
रजिस्ट्री और उद्योगों में भी सुधार
अब लोग घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्री कर सकते हैं। नई औद्योगिक नीति के तहत राज्य को 7.83 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे रोजगार बढ़ेगा।
