Chhattisgarh News: Vishnu Deo Sai ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और गिले-शिकवे भुलाने का पावन अवसर है। वे Raipur Press Club द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” और “महामूर्ख सम्मेलन 2026” में शामिल हुए।
रंगोत्सव में उमड़ा उत्साह

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी रिश्तों को मजबूत करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि Raipur Press Club वर्षों से सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा है और यह परंपरा आगे भी जारी रहनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रेस क्लब परिवार ने मुख्यमंत्री का मिर्ची की माला पहनाकर और त्रिशूलनुमा पिचकारी भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने होली विशेषांक ‘सेंसलेस टाइम्स’ का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने बजाया नगाड़ा
समारोह में उस समय खास उत्साह देखने को मिला जब मुख्यमंत्री ने स्वयं नगाड़ा बजाकर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पत्रकारों और अतिथियों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री फाग गीतों और होली के रंगों में पत्रकार साथियों के साथ शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम में संगीत, संस्कृति और भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मीडिया सलाहकार पंकज झा, सलाहकार आर. कृष्णा दास, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे।
