Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ शासन के बजट 2026-27 में महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कई नई और पुरानी योजनाओं में राशि बढ़ाई है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए बड़ा बजट
इस वर्ष ‘महतारी वंदन योजना’ के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही 250 महतारी सदन बनाने के लिए 75 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
प्रदेश की आंगनबाड़ियों के संचालन के लिए 800 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसमें पूरक पोषण आहार योजना और कुपोषण मुक्ति अभियान के लिए अलग-अलग राशि तय की गई है।
शहरी क्षेत्रों में 250 और ग्रामीण क्षेत्रों में 500 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जिसके लिए 42 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
‘प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना’ के लिए 120 करोड़ और ‘मिशन वात्सल्य’ के लिए 80 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
नई पहल: रानी दुर्गावती योजना
सरकार ने बेटियों की आर्थिक सुरक्षा के लिए ‘रानी दुर्गावती योजना’ शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर बालिका को 1.5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इस योजना का उद्देश्य बेटियों को सम्मान और आर्थिक मजबूती देना है।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान
‘शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना’ के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
25 विकासखंडों में डायलिसिस कैंप और 50 विकासखंडों में जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2000 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
राजधानी Raipur में प्रदेश का पहला होम्योपैथी कॉलेज खोला जाएगा।
इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण लैब के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट मेकाहारा रायपुर में उपकरण और सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों का विस्तार
रायपुर और Rajnandgaon मेडिकल कॉलेज सहित आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर में इंटर्न्स के हॉस्टल निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये रखे गए हैं। ‘मितानिन कल्याण निधि’ के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय आयुष मिशन और PM ABHIM जैसी योजनाओं के लिए भी बजट तय किया गया है।Bilaspur में राज्य कैंसर संस्थान की स्थापना की जाएगी। अंबिकापुर में 220 बिस्तर और धमतरी में 200 बिस्तर के जिला अस्पतालों का निर्माण होगा। कालीबाड़ी, रायपुर में 200 बिस्तर का मातृ-शिशु अस्पताल और चिरमिरी में 200 बिस्तर का जिला अस्पताल बनाया जाएगा।दंतेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और जशपुर में मेडिकल कॉलेजों के संचालन के लिए भी प्रावधान किया गया है।कांकेर, कोरबा, मनेन्द्रगढ़ और महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज के लिए बजट रखा गया है। छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में महिलाओं, बच्चों और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी गई है। नई योजनाओं और अस्पतालों के विस्तार से आम लोगों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलेंगी। यह बजट सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
